बक्स और मांझी में सोनिया आज करेंगी चुनाव प्रचार
बक्स और मांझी में सोनिया आज करेंगी चुनाव प्रचार
Share:

पटना : बिहार चुनाव को लेकर यूं तो कांग्रेस अधिक जोर-शोर से प्रचार नहीं कर रही है लेकिन जनता परिवार महागठबंधन में होने की रीत तो उसे निभानी ही होगी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बक्सर और मांझी में चुनाव सभा ली जाऐंगी। इन सभाओं में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बिहार सरकार के कार्यों के साथ ही कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करेंगी। साथ ही एनडीए सरकार की नाकामियों को सामने रखेंगी। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी चुनावी सभा में महंगाई का कार्ड खेल सकती हैं, साथ ही वे किसानों के हित में कार्य न करने की बात कहकर एनडीए को कोस सकती हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के प्रदेश प्रभारी सीपी जोशी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ रहेंगे। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा यह कहा गया है कि बक्सर में सोनिया गांधी की सभा दोपहर 12.30 बजे होगी। दूसरी ओर मांझी में उनकी सभा दोपहर 2.30 बजे होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक द्वारा सभा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इन दोनों ही क्षेत्रों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बेरोजगारी की समस्या को भी सामने रखा जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -