सोनिया ने शिमला में देखा प्रियंका का नया घर
सोनिया ने शिमला में देखा प्रियंका का नया घर
Share:

शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरूवार को शिमला पहुंचकर अपनी बेटी प्रियंका का नया घर देखा। प्रियंका शिमला में नया मकान बनवा रही है। गुरूवार की सुबह सोनिया और प्रियंका एक साथ शिमला पहुंची थी। गौरतलब है कि प्रियंका शिमला मंे नये मकान का निर्माण करा रही है।

निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा वे जल्द ही अपने नये आशियाने में रहने के लिये आने वाली है। सोनिया ने प्रियंका के मकान की तारीफ की। कुछ घंटे शिमला में व्यतीत करने के बाद सोनिया वापस दिल्ली रवाना हो गई थी। उनके आगमन के दौरान मीडियाकर्मियों ने चर्चा करना चाही थी लेकिन उन्होंने अपना निजी दौरा बताते हुये किसी तरह चर्चा करने से इनकार कर दिया।

मालूम हो कि मोदी सरकार की नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है। प्रियंका अपने नये आशियाने को बनाने के लिये न केवल उत्साहित है वहीं वह कई बार शिमला पहुंचकर निर्माण कार्य का अवलोकन भी कर चुकी है। उनका कहना है कि वे जल्द ही अपने नये मकान में शिफ्ट हो जायेगी।

प्रियंका थामेगी यूपी में कांग्रेस की पतवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -