लड़कियां सेल्फ डिफेंस में हो प्रशिक्षित......
लड़कियां सेल्फ डिफेंस में हो प्रशिक्षित......
Share:

अभिनेत्री सोनाक्षी की फिल्म अकीरा जो की जल्द ही 2 सितंबर को रिलीज होगी। ए. आर. मुरुगदॉस के साथ सोनाक्षी की ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने हॉलीडेः ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी में साथ काम किया था। जिस प्रकार से पूर्व में सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो चूका था जिसे की काफी पसंद भी किया गया था. अब सुनने में आया है की फिल्म का दूसरा पोस्टर भी आउट हो गया है. फिल्म में सोनाक्षी के अलावा कोंकणा सेन शर्मा और अनुराग कश्यप भी नजर आएंगे| 29 वर्षीय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को अकीरा के ऐक्शन दृश्यों के लिए 120 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया था।

मुरुगादास ने एक बयान में कहा, सोनाक्षी ने मुझे अपने ऐक्शन कौशल से प्रभावित किया है। अब अपने एक बयान में अभिनेत्री सोनाक्षी ने भी कुछ कहा है. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की इच्छा है कि देशभर के स्कूल-कॉलेजों में भी लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सिखाया जाना चाहिए। 'दबंग' स्टार ने कहा 'लड़कियों को शुरूआत से ही सेल्फ डिफेंस सिखाया जाना चाहिए।

आज के दौर की ये सबसे बड़ी मांग है। सोनाक्षी मानती हैं कि लड़कियों को खुद के लिए खड़ा होना सीखना चाहिए। सोनाक्षी ने बताया 'जब आप फिल्म देखेंगे तो पाएंगे कि इसमें इस तरह की परिस्थितियां दर्शाई गई है। साथ ही बताया गया है कि लड़कियां किस तरह इन मुसीबतों से बाहर आ सकती हैं।' बता दे कि अपनी इस फिल्म में सोनाक्षी काफी हैरतंगेज स्टंट भी करतीं नजर आएंगीं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -