सोनाक्षी की जिंदगी में X ब्वॉयफ्रेंड की हुई एंट्री....
सोनाक्षी की जिंदगी में X ब्वॉयफ्रेंड की हुई एंट्री....
Share:

अभिनेत्री सोनाक्षी की फिल्म 'अकीरा' जो की जल्द ही 2 सितंबर को रिलीज होगी। ए. आर. मुरुगदॉस के साथ सोनाक्षी की ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने हॉलीडेः ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी में साथ काम किया था। 29 वर्षीय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को अकीरा के ऐक्शन दृश्यों के लिए 120 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया था। चर्चा है कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल ही में मुंबई के एक कॉलेज में स्टूडेंट्स को आत्मसुरक्षा के तरीके बताए।

अभी सोनाक्षी के संबंध में सुनने में आ रहा है कि वैसे तो सोनाक्षी सिन्हा ने बंटी सजदेह के साथ कथित तौर पर अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं बोला है, मगर हाल ही में दोनों एक साथ मस्ती करते नजर आए और उन्हें देखकर साफ लगा कि दोनों एक दूसरे की कंपनी एंजॉय करते हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आई हैं।

आपको बता दें कि बंटी, सोहेल खान के साले हैं और सोनाक्षी की जिंदगी में उनकी फिर से वापसी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, सोनाक्षी और बंटी के बीच डेटिंग के चर्चे 2012 में तब शुरू हुए, जब बंटी ने सोनाक्षी के एंडोर्समेंट डील को हैंडल करने लगे। हाल ही में सोनाक्षी के 29वें बर्थडे पर नजर आए बंटी इससे पहले सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं और विराट कोहली, रोहित शर्मा व शिखर धवन जैसे क्रिकेटर्स के मैनेजर के तौर पर काम कर चुके हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -