असफलता पर मारी माता-पिता को तलवार, पुलिस की गोली से हुई मौत
असफलता पर मारी माता-पिता को तलवार, पुलिस की गोली से हुई मौत
Share:

करीमनगर। तेलंगाना में एक दिलदहला देने वाली वारदात हो गई। दरअसल एक 28 वर्षीय युवक ने अपने माता - पिता समेत अन्य लोगों को अपने गुस्से का शिकार बनाते हुए उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए युवक पर गोली दाग दी। जिसके बाद युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक बलविंदर सिंह 28 वर्ष के तौर पर पहचाना गया।

उक्त युवक के माता - पिता की हालात भी गंभीर बताई जा रही है। युवक के तैश में आने का कारण आईएएस परीक्षा में उसकी असफलता को माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह इलेक्ट्राॅनिक इंजीनियर था। वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था।

इस बार वह परीक्षा में अभ्यर्थी के तौर पर शामिल हुआ मगर परीणाम उसके अनुकूल नहीं थे। वह परीक्षा में असफल हो गया। जिसके बाद वह अवसाद ग्रस्त था। उसके परिजन से उसकी किसी बात पर चर्चा हुई। यह चर्चा बहस में बदल गई।

इसके बाद बलविंदर ने अपने माता - पिता पर ही तलवार से हमला कर दिया। उसके पिता के सिर में और माता के पेट पर हमला हुआ। इसके बाद बलविंदर घर से बाहर निकला और जो भी लोग रास्ते में मिले उन पर हमला करने लगा। उसने एक आॅटो चालक और मोटरसाइकिल सवार को भी अपना निशाना बनाया। इस हमले में एक काॅन्स्टेबल भी घायल हो गया।

बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बलविंदर के हाथ से तलवार छुड़वाने का प्रयास किया। बलविंदर तलवार छोड़ने पर राजी नहीं हुआ तो पुलिस ने गोली चला दी। गोली लगने पर बलविंदर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। जानकारी सामने आई है कि इस घटनाक्रम  में करीब 22 लोग घायल हो गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -