कभी खिड़की से देखा बाहर का नजारा तो कभी माँ संग घूमने निकली मालती
कभी खिड़की से देखा बाहर का नजारा तो कभी माँ संग घूमने निकली मालती
Share:

बॉलीवुड से हॉलीवुड में पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा इस वक़्त अपने मदरहुड जर्नी को एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है। देसी गर्ल हमेशा ही अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ प्यारी फोटोज साझा करती रहती हैं। फैंस मालती की एक झलक पाने के लिए बहुत एक्साइटेड रहते हैै क्योंकि अभी अभिनेत्री ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। अब प्रियंका ने बेटी संग एक प्यारी फोटोज साझा कर दी है, इसमें मां-बेटी की जोड़ी पार्क में सैर करती दिखाई दे रही है।

प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर बेटी मालती के साथ पार्क में टहलते हुए एक प्यारी फोटो साझा कर दी है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो प्रियंका व्हाइट और ब्राउन कलर के चेकर्ड को-ऑर्ड सेट में दिखाई दे रहे है। बता दें कि प्रियंका ने अपने लुक को बकेट हैट और सनग्लासेज के साथ स्टाइल कर रेखा है। वहीं मालती मैरी फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट और हेयरबैंड लगाए प्यारी दिख रही है। इस बीच उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ था। तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा-'पार्क में वॉक करते हुए।'

जिसके पूर्व प्रियंका ने 20 सितंबर को बेटी संग 2 प्यारी फोटोज साझा की थी। तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी होटल की खिड़की से शहर का नजारा देख रही थीं।  फोटोज में देखा जा सकता है कि प्रियंका फ्लोरल ड्रेस में बहुत खूबसूरत दिख रही है। वहीं उनकी बेटी जेब्रा प्रिंटेड ड्रेस पहने बहुत क्यूट लग रही थीं। इन तस्वीरों की खास बात ये थी कि इनमें मालती के चेहरे को छिपाने के लिए किसी इमोजी का उपयोग नहीं किया गया था हालांकि उन्होंने लाडली का फेस कैमरे की तरफ नहीं था। लगता है प्रियंका और निक अपनी बेटी का चेहरा अभी दुनिया को नहीं दिखाना चाह रहे है।  प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग विवाह रचाया था। 2022 की शुरुआत में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया था।

17 वर्ष की इस एक्ट्रेस ने 30 वर्ष के अभिनेता के साथ दिया था इंटिमेट सीन

पार्टनर को छोड़ इस सिंगर ने फैन को किया KISS, वायरल हुई फोटो

देर रात रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर नजर आई रिहाना

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -