21 नवंबर को है सोम प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और अन्य बातें
21 नवंबर को है सोम प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और अन्य बातें
Share:

हिंदू धर्म में शिव भगवान को महादेव के नाम से जाना जाता है और कहते हैं उनका का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सबसे उत्तम समय प्रदोष काल का माना गया है। जी हाँ, ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति प्रदोष व्रत करता है तो उसके जीवन में शुभता आती है। हालाँकि प्रदोष काल और प्रदोष व्रत करने का महत्व और भी बढ़ जाता है जब ये महादेव के दिन सोमवार को पड़ता है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है की सोम प्रदोष काल में देवों के देव महादेव के साथ माता पार्वती की भी पूजा करना बहुत शुभ होता है। आप सभी को बता दें कि इस महीने सोम प्रदोष व्रत 21 नवंबर 2022 को आ रहा है। अब हम आपको बताते हैं सोम प्रदोष की पूजा का शुभ मुहूर्त और दिसंबर में कब-कब पड़ेगा प्रदोष व्रत।

24 घंटे में असर दिखाते हैं ये चमत्कारी टोटके

सोम प्रदोष की पूजा का शुभ मुहूर्त- हिंदू पंचांग को देखा जाए तो इस साल मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि 21 नवंबर 2022 को प्रात:काल 10 : 7 मिनट से प्रारंभ होकर 22 नवंबर 2022 को प्रात:काल 8 : 49 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। जी हाँ और इसी के साथ इस दिन भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा के लिए पूजा का सबसे उत्तम प्रदोष काल का समय सायंकाल 5 : 25 मिनट से रात्रि 8 : 6 मिनट तक रहने वाला है। 

दिसंबर में कब-कब पड़ने वाला है प्रदोष व्रत-
5 दिसंबर 2022 दिन सोमवार - सोम प्रदोष व्रत है।

21 दिसंबर 2022 दिन बुधवार - बुध प्रदोष व्रत है।

घर में तुरंत लगा लीजिये मनी प्लांट, फायदे जानकर होंगे हैरान

नंदी के कान में मनोकामना बोलने से पहले जान लीजिये नियम वरना नहीं होगी पूरी

सुबह उठने से रात को सोने तक इन 10 मंत्रों के जाप से बदल जाएगा जीवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -