बंद हुए चारधाम के कपाट, जानिए अब कब खुलेंगे
बंद हुए चारधाम के कपाट, जानिए अब कब खुलेंगे
Share:

देहरादून: सूर्य ग्रहण के चलते आज प्रातः लगभग 4:00 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब कपाट शाम 6:00 बजे भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। आपको बता दें कि राज्य के लोकप्रिय चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित अन्य मंदिरों में आज भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूर्य ग्रहण की वजह से चारधाम के कपाट बंद रहेंगे। 

वही ग्रहण काल के चलते मंदिरों में दर्शन, पूजन, आरती नहीं होगी। 19 नवंबर को बदरीनाथ, 27 अक्टूबर को केदारनाथ एवं यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। अब तक चारधामों में 44 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं।

बता दे कि साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज 25 अक्टूबर को लग रहा है। जी हाँ और भारत में यह​ एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। आपको बता दें कि यह देश के दिल्ली, बेंगलूरु, उज्जैन, कोलकाता, वाराणसी, मथुरा समेत कई शहरों में दिखाई देगा। इसी के साथ यह सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया और उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। आज के सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रात: 03 बजकर 17 मिनट से शुरू हो गया है। आपको यह भी बता दें कि सूर्य ग्रहण के समापन के साथ ही सूतक काल का समापन होगा। 

दिवाली पर वडोदरा में दो गुटों के बीच मचा बवाल, पुलिस के सामने फेंके गए पेट्रोल बम

शर्मनाक! अपनी ही 9 वर्षीय मासूम का हैवान बाप ने किया बलात्कार, फिर जो किया...

Sea लिंक पर दौड़ रही थी फरारी, अचानक ड्राइवर ने खोया बैलेंस और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -