समाज और संस्कृति के विकास से होता है देश का विकास
समाज और संस्कृति के विकास से होता है देश का विकास
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि समाज के विकास और संस्कृति के समग्र विकास से राष्ट्र का विकास होता है। दरअसल रेल मंत्री सुरेश प्रभु व्हाट विल लीपफ्रोग इंडिया-इन द ट्वेंटी फस्र्ट सेंचुरी नामक पुस्तक का विमोचन करने पहुंचे थे। दरअसल इस पुस्तक में पूर्व राजदूत सुरेंद्र कुमार, लोकप्रिय नृत्यांगना सोनल मानसिंह, सांसद शशि थरूर, सांसद मीनाक्षी लेखी, प्रो. मेघनाद देसाई आदि हस्तियों के 24 आलेख दिए गए हैं।

इस तरह के आलेखों में देश के आर्थिक विकास, भविष्य व अन्य बातों को लेकर प्रकाशन किया गया है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि केवल अर्थव्यवस्था के तौर पर विकास करना ही आवश्यक नहीं है। बल्कि राज्य और देश के तौर पर विकास करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में विकास के कई आयाम हैं। इन आयामों में जीडीपी और दूसरे पारंपरिक मापदंडों के अनुसार विकास की बात नहीं की गई है बल्कि समाज की प्रगति का मूल्यांकन भी किया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -