उत्तरी क्षेत्र में हुई बर्फबारी ने घोली फिज़ा में ठंडक
उत्तरी क्षेत्र में हुई बर्फबारी ने घोली फिज़ा में ठंडक
Share:

शिमला। आपको सुबह के समय अचानक ठंड का अहसास हुआ होगा। आप आश्चर्य कर रही होंगी कि आखिर दिन में तेज धूप लगती है मगर सुबह के समय वातावरण में ठंडक घुल रही है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। दरअसल उत्तर भारत से सटे हुए पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी हुई है जिसके कारण उत्तर भारत की ओर से आने वाली हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी है।

दरअसल शिमला और इसके समीप का वातावरण इन दिनों खुशनुमा हो रहा है। यहां बर्फबारी के कारण पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढंका नज़र आ रहा है। संभावना जताई गई है कि पहाड़ पर एवलांच भी हो सकता है। बर्फबारी का यह आलम डलहौजी, मनाली और अन्य क्षेत्रों में भी नज़र आ रहा है।

बर्फबारी 1990 में हुई थी। दरअसल शिमला में शुक्रवार से 14.8 सेंटीमीटर, काल्पा में 14.2 सेंटीमीटर और मनाली में 2 सेंटीमीटर बर्फ पाई गई। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज रविवार को भी बिगड़ सकता है। इसी तरह से दिल्ली के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ आदि क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं।

यूपी में ठंड की दस्तक, मतगणना पर हो सकता है असर

ठन्डे पानी से न धोये होली के रंग

कसरत करते है तो धयान रखे ये बाते

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -