कश्मीर में जारी है शीतलहर का प्रकोप, माउंट आबू रहा सबसे ठंडा
कश्मीर में जारी है शीतलहर का प्रकोप, माउंट आबू रहा सबसे ठंडा
Share:

श्रीनगर : घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट के साथ ही शनिवार को शीतलहर का प्रकोप जारी है। घाटी और लद्दाख क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी है और तापमान हिमांक बिंदू से कई डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी कि माने तो श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

ठंड के मौसम में नहीं होना चाहते है बीमार तो अपनाएं यह टिप्स

यहां इतना रहा तापमान 

प्राप्त जानकारी अनुसार यदि बात पहलगाम की करें तो तापमान शून्य से 8.3 डिग्री नीचे जबकि गुलमर्ग में तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे रहा। शून्य से 21.1 डिग्री कम तापमान के साथ द्रास में बीती रात न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा और शनिवार को यह राज्य में सबसे ठंडा रहा। लेह में तापमान शून्य से 17.5 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 16.7 डिग्री नीचे रहा। वही जम्मू में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस, कटरा में चार डिग्री सेल्सियस, बटोटे में एक डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 3.7 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लगातार दूसरे दिन भी जम्मू से कटा रहा कश्मीर का सड़क संपर्क

यदि बात एक और हिल स्टेशन माउंट आबू की करें तो यहां भी तेजी से चल रही सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। पारा एकाएक गिर गया है। अभी भी माउंट आबू में बादलों की आवाजाही हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बादलों के छंटने के बाद ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

हिमालयी क्षेत्रों में जारी हिमपात का दौर, बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड : भारी बारिश व बर्फबारी के अलर्ट के बीच सर्दी का प्रकोप जारी

पहाड़ी इलाकों में खराब रहा मौसम, जारी हुआ अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -