लगातार दूसरे दिन भी जम्मू से कटा रहा कश्मीर का सड़क संपर्क
लगातार दूसरे दिन भी जम्मू से कटा रहा कश्मीर का सड़क संपर्क
Share:

श्री नगर : घाटी में बर्फबारी आफत लेकर आई है। कश्मीर के एक कसबे में छत से बर्फ हटा रहे युवक की नीचे गिर जाने से मौत हो गई। अधिकारीयों ने बताया युवक की छत से गिरकर बुरी तरह से जख्मी होने हो जाने से मौत हुई है। वही घाटी का दूसरे दिन भी देश से सड़क संपर्क कटा रहा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे स्थित जवाहर टनल पर बर्फबारी से शुक्रवार शाम से ही यातायात रोका गया है। इससे दोनों ओर से हजारों वाहन फंसे हुए हैं। 

भारी बर्फ़बारी के कारण कश्मीर से टूटा जम्मू का सड़क संपर्क

कई हुए मार्ग बंद

जानकारी के लिए बता दें राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है। वैष्णो देवी के भवन सहित भैरों घाटी और सांझी छत्त मार्ग तक बर्फबारी हुई। कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा पांच घंटे प्रभावित रही। घाटी में शुक्रवार बाद से शुरू हुई बर्फ बारी शनिवार सुबह तक जारी रही। बर्फबारी से श्रीनगर-लेह और बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद है.

पहाड़ी इलाकों में खराब रहा मौसम, जारी हुआ अलर्ट

हवाई यातायत पर भी असर 

प्राप्त जानकारी अनुसार खराब मौसम के कारण शनिवार को अधिकांश उड़ाने रद्द करनी पड़ीं। बर्फबारी और कम बिजिविल्टी के कारण सुबह सभी उड़ाने रद्द की गईं। दोपहर बाद सिर्फ पांच उड़ानों का आवागमन हुआ। इसमें तीन फ्लाइट आई, जबकि गत शुक्रवार से दो फ्लाइट खड़े हैं। चौबीस घंटे बाद शनिवार आंशिक तौर पर ही उड़ाने बहाल हुईं।

कई इलाकों में फिर शुरू हुई बर्फबारी, इन राज्यों में ठंडा हुआ मौसम

पुंछ सेक्टर में आये बर्फीले तूफान की चपेट में आने से एक जवान शहीद

बर्फ़बारी के कारण घाटी में मौसम हुआ सुहाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -