हिमालयी क्षेत्रों में जारी हिमपात का दौर, बढ़ेगी ठंड
हिमालयी क्षेत्रों में जारी हिमपात का दौर, बढ़ेगी ठंड
Share:

देहरादून : पहाड़ी क्षेत्रों में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शनिवार से रुक-रुक कर हिमपात का दौर जारी है। पहाड़ों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से लोग घरों में कैद हो गए हैं। यमुनोत्री धाम सहित खरसाली, जानकी चट्टी, बनास, निषणी, पिंडकी, मदेश सहित दर्जनभर गांव बर्फबारी की चपेट में आ गए। जिस कारण यहां के लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। 

लगातार दूसरे दिन भी जम्मू से कटा रहा कश्मीर का सड़क संपर्क

मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

प्राप्त जानकारी अनुसार पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर कोहरे से परेशान हैं। सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। रविवार सुबह तक केदारनाथ धाम में रुक-रुककर बर्फबारी जारी रही। 

भारी बर्फ़बारी के कारण कश्मीर से टूटा जम्मू का सड़क संपर्क

बर्फवारी का सिलसिला जारी 

सम्पूर्ण प्रदेश में पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर फैल गई है। बर्फबारी के चलते यहां पुनर्निर्माण कार्य भी नही हो सके। औली में बर्फवारी का सिलसिला जारी है। औली में बर्फ का मजा लेने के लिए पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। औली में जीएमवीएन समेत निजि रिजार्ट हाउस फुल हो गए हैं तो वहीं औली जोशीमठ रोपवे भी फुल चल रही है।

पहाड़ी इलाकों में खराब रहा मौसम, जारी हुआ अलर्ट

कई इलाकों में फिर शुरू हुई बर्फबारी, इन राज्यों में ठंडा हुआ मौसम

पुंछ सेक्टर में आये बर्फीले तूफान की चपेट में आने से एक जवान शहीद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -