भारी बर्फ़बारी के बावजूद इस राज्य में लगातार बढ़ रही है पर्यटक संख्या
भारी बर्फ़बारी के बावजूद इस राज्य में लगातार बढ़ रही है पर्यटक संख्या
Share:

शिमला : प्रदेश में लगातार जारी बर्फ़बारी से चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों का नजारा देखते ही बनता है। बर्फबारी के दीदार के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं। राज्य के शिमला के पास कुफरी, कुल्लू के मनाली, चंबा के डलहौली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में ताजा बर्फबारी हुई है। इन पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बर्फ में जमकर मस्ती कर रहे हैं। 

दो दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे सऊदी प्रिंस, पीएम मोदी ने किया स्वागत

कई सड़के अभी पड़ी है बंद 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटन स्थलों में बर्फबारी के बाद शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटन भी पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने सावधानी बरतने को कहा है, क्योंकि बर्फ से एनएच-5 पर फिलसल से दुर्घटना का खतरा हो सकता है। ताजा बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। बारिश- बर्फबारी से तीन हाईवे समेत प्रदेश में छोटी-बड़ी करीब 350 सड़कें बंद हो हैं। शिमला- रामपुर, कुल्लू-आनी और चंबा-भरमौर एनएच पर आवाजाही थम गई है।

27 फरवरी को अमेठी जाएंगे पीएम मोदी, देंगे कई महत्वपूर्ण सौंगाते

पूरी तरह से ठप हुआ यातायात 

जानकारी के लिए बता दें दो दर्जन बसें जगह-जगह बर्फ में फंस गई हैं। करीब दो सौ बस रूट ठप हो गए हैं। लाहौल, किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी,  चंबा, सिरमौर के कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया है। रोहतांग , सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में ताजा हिमपात दर्ज हुआ है। भरमौर-पांगी, तीसा, किहार, डलहौजी में भी हिमपात हुआ है। जिला मंडी के सराज और नाचन में भी बर्फबारी हुई। सिरमौर में नौहराधार, चूड़धार और कांगड़ा में धौलाधार की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है।

सड़क दुर्घटना देखने फोरलेन पर खड़े हुए युवकों को ट्रक ने रौंदा

Maruti Suzuki मचा रही धूम, इन गाड़ियों पर मिल रहा 1 लाख रु का डिस्काउंट

पीएम मोदी ने किया वंदे भारत एक्सप्रेस बनाने वाले कर्मचारीयों की मेहनत को नमन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -