इस राज्य के कई जिलों में शुरू हुई बर्फ़बारी, फिर बढ़ेगी ठंड
इस राज्य के कई जिलों में शुरू हुई बर्फ़बारी, फिर बढ़ेगी ठंड
Share:

शिमला : प्रदेश के कई क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। पूरे प्रदेश में आज मौसम खराब है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में आज भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की चेतावनी है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश-ओलावृष्टि और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल: SC ने केंद्र और राज्य सरकार को बांटे अधिकार

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 20 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। जहां मैदानी इलाकों में बारिश जारी रही तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। इससे राज्यभर में सर्दी एक बार फिर बढ़ गई है।

भाजपा ने शिवसेना को दी सीधी टक्कर, गठबंधन को लेकर कोई नहीं जाएगा उद्धव के घर

सभी जगह मौसम ने ली करवट 

जानकारी के लिए बता दें देहरादून में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। पर्यटन नगरी धनौल्टी में भी मौसम का मिजाज बदलने से झमाझम बारिश हुई। तापमान में आई गिरावट के कारण धनौल्टी में एक बार फिर से हिमपात हो सकता है। स्थानीय लोगों ने हिमपात होने की संभावना जताई है। श्रीनगर स्थित अलकनंदा घाटी में भी बारिश हुई। घनसाली में हल्की बूंदा बांदी के साथ घुप अंधेरा छा गया और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। 

बस आख़िरी इन्तजार, कंपनी ने बताया कब भारत आएगा Redmi note 7

लैबोट्री अटैंडेंट के लिए वैकेंसी, न्यूनतम उम्र 17 वर्ष

अपने पति संग कुछ इस अंदाज में वेलेंटाइन डे मना रहीं हैं मोनालिसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -