शिमला में बर्फ बन गयी दुश्मन, फिसलकर गिरने से लगभग 10 लोग घायल
शिमला में बर्फ बन गयी दुश्मन, फिसलकर गिरने से लगभग 10 लोग घायल
Share:

शिमला : शहर में बर्फबारी अब सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए दुश्मन बन गई है। आईजीएमसी और डीडीयू में लगभग एक दर्जन लोग बर्फ पर फिसलने के बाद उपचार करवाने अस्पताल पहुंचे। मशोबरा के तारापुर के पास बर्फ पर फिसलने से गाड़ी सड़क से बाहर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नेपाली मूल के पांच लोगों को घायल अवस्था में उपचार करवाने आईजीएमसी पहुंचाया। दूसरी ओर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में भी सात लोग बर्फ पर फिसलने के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। डीडीयू अस्पताल में बाहरी राज्यों से आए पर्यटक भी उपचार करवाने आए। इनमें बंगलौर से आए विनय घोड़े पर से उतरते वक्त गिर गए। इस कारण उनका कंधा उतर गया। दिल्ली के रमेश का हाथ फ्रेक्चर है।

इसके साथ चक्कर में घर पर खेलते हुए मोहित की सीधी बाजू में चोट आई है। चिकित्सकों ने बच्चे का ऑपरेशन करने की सलाह दी है। इसी तरह कुंदन के घुटने, उषा की बाजू का मास फटने, संजय के कंधे और रत्ती राम की कोहनी पर चोट लगी है। डीडीयू के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि बर्फ पर फिसलने से घायल हुए लोगों को उपचार देकर घर भेज दिया है। लोगों को हिदायत दी है कि जिन इलाकों में पाला पड़ा है उस क्षेत्र में रहने वाले बच्चे बड़े और बुजुर्ग ध्यान से घरों से निकलें। नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण जिंटा बर्फ से फिसलकर घायल हो गए। उन्हें सिर और माथे पर चोटें लगी हैं। इसके बावजूद जिंटा सोमवार सुबह चार बजे लक्कड़ बाजार आईजीएमसी सड़क पर टीम के साथ बर्फ हटाने के काम में जुट गए। 

लोग फुटपाथ के किनारे रेलिंग पकड़ते हुए अपने काम पर निकले। पाइपों में पानी जमने के कारण कई इलाकों में देरी से पानी मिला। इसके अलावा बर्फबारी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर ढली और फागू के बीच सड़क पर जमी बर्फ के शीशे में तबदील होने के कारण बढ़ी फिसलन के चलते शाम चार बजे के बाद शिमला से ऊपरी शिमला की ओर बसों की रवानगी बंद कर दी है। बर्फबारी के कारण शहर के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। ऐसे में रात के अंधेरे और बर्फ के कारण गिरने का खतरा बना हुआ है। समरहिल के सांगटी क्षेत्र के साथ जो ग्रामीण क्षेत्र की ओर स्ट्रीट लाइटेें लगी हैं वह पांच दिन से बंद पड़ी हैं। शिकायत करने पर भी इन्हें ठीक नहीं किया गया। 

 

बिहार रेप केस: दुष्कर्म के विरोध में पीड़िता की मौत...

उत्तराखंड में आज धूप से मिलेगी राहत, थल-मुनस्यारी मार्ग 98 घंटे से बंद

देशद्रोह के मामले में 'पाक' के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को सजा-ए-मौत, विशेष अदालत ने दिया आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -