सत्ता के लिए पंजा कर रहा लाल सलाम...
सत्ता के लिए पंजा कर रहा लाल सलाम...
Share:

मालदा : पश्चिम बंगाल में इन दिनों चुनावी माहौल है। दरअसल यहां पर कई दल अपने-अपने चुनावी प्रचार में लगे हैं। यही नहीं इस प्रचार में भाजपा भी कम प्रयास नहीं कर रही है। राज्य में केंद्रीय मंत्री स्तर के नेता प्रचार अभियान में लगे हैं। ऐसे ही प्रचार अभियान में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्य में प्रचार कर रही कांग्रेस, वाम मोर्चा के ही साथ सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस व वाम दल केवल सत्ता पाने के लिए गठबंधन बना रहे हैं तो तृणमूल ने स्वयं ही अपने पतन की कहानी लिख दी है। वे एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। मालदा में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि पंजे के माध्यम से लाल सलाम का पैगाम दिया जा रहा है।

दरअसल उन्होंने इंग्लिश बाजार से भाजपा उम्मीदवार सुमन बनर्जी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आखिर बंगाल में क्या परिवर्तित हुआ है। आप क्या बदलाव चाहते हैं। बेरोजगारों के लिए कोई कार्य हुआ है या नहीं हुआ है। किसान इस राज्य में दुखी हैं। उन्हें पर्याप्त जलआपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में किस तरह से इन दलों को मौका दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहां पर बच्चियां भी असुरक्षित हैं। उन्होंने  जाली मुद्रा के राज्य में चलन और अफीम की अवैध खेती पर सवाल उठाए और कहा कि राज्य में कई जगह बम मिलेग हैं। इस तरह से यहां पर सुरक्षा के हालात भी चिंताजनक हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -