जिसने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की, उसे पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे - स्मृति ईरानी
जिसने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की, उसे पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे - स्मृति ईरानी
Share:

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार देर रात नवनिर्वाचित सांसद स्मृति इरानी के करीबी भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके अंतिम संस्कार के बाद स्मृति इरानी ने कहा है कि साल 1977 से 2019 तक प्रत्येक चुनाव में सुरेंद्र सिंह कर्मठ कार्यकर्ता, प्रगतिशील नेता होने के नाते विकास के मुद्दे पर जनता को समाधान देते हुए अपना जीवन बिता रहे थे। 

उन्होंने आगे कहा कि आज दुर्भाग्य है कि जीत का जश्न मनाने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शोकाकुल परिवार सुरेंद्र सिंह की दिवंगत आत्मा को नमन करता है। उनके परिवार के साथ भाजपा का परिवार खड़ा है। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकारों का उद्देश्य रहा है कि कानून की मर्यादा में न्याय हो। भाजपा का कार्यकर्ता, अमेठी का नागरिक आश्वस्त है कि हत्यारा पाताल में भी छिपा होगा तो उसे खोज कर निकाला जाएगा। 

स्मृति इरानी ने कहा है कि, 'मैंने सुरेंद्र सिंह के परिवार के सामने शपथ ली है कि जिसने गोली मारी, जिसने गोली चलाने का आदेश दिया, इन सभी दोषियों को मौत की सजा दिलाने के लिए यदि सर्वोच्च न्यायालय भी जाना पड़े तो भाजपा के कार्यकर्ता शीर्ष अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे। लेकिन इन्साफ सुरेंद्र सिंह के परिवार को दिलवाएंगे।' 

आज सिक्किम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे पीएस गोलाय

कॉन्गो की एक झील में नाव डूबने से 25 लोगों की मौत, कई घायल

प्रचंड जीत के बाद आज वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, काशीवासियों को कहेंगे शुक्रिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -