ईंट भट्टे में हादसे से 6 भारतीय मजदूरों की मौत
ईंट भट्टे में हादसे से 6 भारतीय मजदूरों की मौत
Share:

काठमांडू: पूर्वी नेपाल में ईंट भट्टे में विस्फोट के बाद करीब 105 फुट ऊंची चिमनी गिर गई। जिसके चलते आगजनी और विस्फोट की घटना हो गई। इस हादसे में करीब 6 भारतीय मजदूरों की मौत हो गई। दूसरी ओर यह जानकारी भी सामने आई है कि 6 भारतीयों में से 4 भारतीय नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिस क्षेत्र में हुई है वह नेपाल के इटहरी शहर के न्यू जया नेपाल ब्रिक फैक्टरी में घटित हुई। 

काठमांडू पोस्ट रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार इस तरह की घटना में लगभग 25 लोग घायल हो गए। जिसमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को काठमांडू के बीपी कोईराला इंस्टीट्युट आॅफ हेल्थ साईंसेज में उपचार दिया जा रहा है। चिमनी से धुआं भी नहीं निकला इस दौरान विस्फोट की घटना भी घटित हुई इसके चलते चिमनी गिर गई। करीब दस लाख कच्ची  ईटें भी पकाई जा रही थीं।

इन ईंटों का भी नुकसान हादसे के चलते हुआ है। इस हादसे को लेकर एक रहवासी ने कहा कि भूकंप में चिमनी का उपरी भाग ध्वस्त हो गया। हाल ही में इसकी मरम्मत की गई थी। उनका कहना था कि मरम्मत के दौरान चिमनी में रखी गई लकड़ी और प्लास्टिक को हटाया नहीं गया। जिसके कारण इस तरह की घटना हुई। भट्टे के मालिक ने नया भट्टा ही प्रारंभ किया था लेकिन नए भट्टे में ही यह हादसा हो गया। उल्लेखनीय है कि साढ़े आठ सौ से भी ज़्यादा भट्टे नेपाल में संचालित किए जा रहे हैं जिनमें हजारों मजदूर कार्य कर रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -