सीता नवमी पर अपनाएं ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना
सीता नवमी पर अपनाएं ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना
Share:

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन माता सीता और प्रभु श्री राम की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है। इस वर्ष सीता नवमी का पर्व आज यानि 29 अप्रैल को मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सीता नवमी के दिन पति की दीर्घायु के लिए अखंड सौभाग्य के लिए कुछ उपाय करने से पति को ना केवल दीर्घायु का वरदान मिलता है, बल्कि पति की लंबी उम्र की कामना भी पूरी होती है।

सीता नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में माता सीता को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करना चाहिए। श्री जानकी नमः मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसी परम्परा है कि इस दिन ऐसा करने से सुहाग पर आ रहे सारे संकट का निवारण होता है। इसके अतिरिक्त पति की लंबी आयु की कामना भी पूरी होती है। इतना ही नहीं माता सीता को प्रेम समर्पण और त्याग का प्रतीक भी माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सीता नवमी के दिन अगर सीता चालीसा का पाठ करते हैं तो वैवाहिक जीवन में आ रही सभी परेशानियों से निवारण प्राप्त होता है। वैसे माता सीता लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती है। सीता नवमी के दिन माता जानकी को खीर का भोग लगाएं एवं 7 कन्याओं में इसे प्रसाद स्वरूप वितरित करें। कहते हैं ऐसा करने से धन संकट दूर होते हैं।

बंधक बनाकर रेप किया, वीडियो बनकर जबरन निकाह, 57 वर्षीय अजमल खान पर धर्मान्तरण का भी आरोप

सुबह आंख खुलते ही ये 6 चीजें दिखना होता है अशुभ

ब्रिटेन की जेलों में भी चल रहा इस्लामी धर्मान्तरण का खेल, गैर-मुस्लिम कैदियों के साथ हो रही हिंसा- रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -