इन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए बादाम
इन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए बादाम
Share:

बादाम (Almond) खाना सेहत के लिए सबसे असरदार को फायदेमंद माना जाता है। इसी के चलते सर्दियों (Winter) के मौसम में बादाम को लोग खासतौर पर डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हालाँकि कुछ लोगों को बादाम ना खाने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको आपको बताने जा रहे हैं किन लोगों को बादाम नहीं खाना चाहिए। जी दरअसल कई बार कुछ मामलों में बादाम खाना सेहत के लिए नुकसानदेह (Harmful) भी साबित हो सकता है और आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत में- हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे लोगों को बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। जी दरअसल, हाई बीपी के मरीज बीपी को कंट्रोल करने के लिए कुछ दवाओं का सेवन करते हैं। इस चक्कर में बादाम खाना उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पथरी की दिक्कत में- आपको बता दें कि पथरी की दिक्कत से गुजर रहे लोगों को भी बादाम नहीं खाना चाहिए। जी दरअसल बादाम में ऑक्सलेट होता है जो उनकी समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। इस वजह से जिन लोगों को किडनी स्टोन या फिर गॉल ब्लैडर में पथरी की दिक्कत है उनको बादाम नहीं खाना चाहिए। 

डाइजेशन की दिक्कत में- डाइजेशन की दिक्कत से जूझ रहे लोगों को भी बादाम खाने से बचना चाहिए। जी दरअसल बादाम में काफी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन होते हैं। इसके चलते बादाम को डाइजेस्ट करने में अधिक परेशानी हो सकती है।


एसिडिटी की परेशानी में- जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है उन लोगों को भी बादाम नहीं खाना चाहिए। जी दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे अपच और गैस की परेशानी बढ़ सकती है।

वजन बढ़ने की समस्या- अगर आपको वजन कम करना है तो आपको बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। जी दरअसल बादाम में कैलोरी और वसा की मात्रा बहुत होती है। जिसके चलते आपका वजन कम होने की बजाय और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

अगर नाक पर पड़ चुके हैं चश्मे के दाग तो इन घरेलू उपायों से हटाए

रोज खाते हैं बादाम तो पहले पढ़ लीजिये होने वाले नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -