सारा नहीं बल्कि इस अभिनेत्री को बेहद पसंद करते है शुभमन गिल
सारा नहीं बल्कि इस अभिनेत्री को बेहद पसंद करते है शुभमन गिल
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के अफेयर के चर्चे बहुत दिनों से हो रहे है। कई अभिनेत्रियां और क्रिकेट खिलाड़ियों ने विवाह भी रचा लिया है। इन दिनों अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) और क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) के अफेयर की बातें खूब सुनने के लिए मिल रही है। हालांकि, इन दोनों इन बातों पर कोई रिएक्शन अब तक नहीं दिया है। इसी दौरान शुभमन गिल ने खुद खुलासा किया है कि वह किस अभिनेत्री को पसंद करते हैं। दरअसल, एक साक्षत्कार के दौरान शुभमन गिल से पूछा गया कि उन्हें किस पर क्रश है। इस पर उन्होंने जवाब दिया है।

शुभमन गिल को रश्मिका मंदाना पर है क्रश: बता दें कि शुभमन गिल से हाल ही में एक साक्षत्कार के दौरान पूछा गया कि उन्हें कौन सी अभिनेत्री सबसे अधिक पसंद है। पहले तो शुभमन गिल ने इस सवाल को टालने का प्रयास किया। जब उनसे फिर यही सवाल किया गया तो शुभमन गिल ने रश्मिका मंदाना का नाम बताया। इसके साथ ही बोला कि उन्हें रश्मिका मंदाना पर क्रश है। हालांकि, अभी तक रश्मिका मंदाना ने शुभमन गिल के बयान पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस तरह से शुभमन गिल ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का नाम सभी को बता दिया है। अब फैंस को इंतजार है कि कब रश्मिका मंदाना उनके बयान पर टिप्पणी भी कर रहे है।

शुभमन गिल का सारा तेंदुलकर के साथ भी जुड़ा नाम: गौरतलब है कि शुभमन गिल का नाम आए दिन सारा अली खान के साथ भी जोड़ दिया गया है। दरअसल, इन दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है जिससे लोग इनके अफेयर की अटकलें लगते रहते है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है शुभमन गिल इंडिया के दिग्गज क्रिकटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट करते हुए दिखाई  दिए है। हालांकि, इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, रश्मिका मंदाना के प्रोजेक्ट के बारे में बात की जाए तो वह मूवी  'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देने वाली है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना साउथ की मूवी  'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ काम करती दिखाई देंगी। वहीं, उनके हाथ टाइगर श्रॉफ की एक मूवी लगी है।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 में होगी इस अदाकार की धांसू एंट्री

इस एक्ट्रेस की एक्स-बॉयफ्रेंड ने कर दी पिटाई...फोटो में दिखाई दिए जख्म

साउथ मूवी में डेब्यू करने जा रही है रेखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -