श्री राम आरती और रामाष्टक के पाठ से जीवन के भवसागर से पार हो जाते हैं मनुष्य
श्री राम आरती और रामाष्टक के पाठ से जीवन के भवसागर से पार हो जाते हैं मनुष्य
Share:

आप सभी जानते ही होंगे कि हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम विष्णु के दशावतारों में से 7वें अवतार हैं। जी हाँ और श्रीराम एक आदर्श पुरुष थे। आज यानी राम नवमी (Shri Ram)के दिन उनका पूजन, मंत्र, स्तुति, चालीसा, आरती, रामाष्टक आदि का पाठ करने से मनुष्य जीवन के भवसागर से पार पा जाते हैं। इसी के साथ हर मनुष्य को प्रतिदिन श्री राम की स्तुति करते हुए यह पाठ अवश्य करना चाहिए। जी हाँ लेकिन अगर आप प्रतिदिन नहीं कर पा रहे हैं तो राम नवमी के दिन अवश्‍य ही पढ़ना चाहिए। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं श्री राम की आरती और रामाष्टक।


श्री राम की आरती -
आरती कीजै श्री रघुवर जी की,
सतचित आनंद शिव सुंदर की,

दशरथ तनय कौशल्या नंदन,
सुर, मुनि, रक्षक, दैत्य निकंदन,
अनुगत भक्त-भक्त उर चंदन,
मर्यादा पुरुषोत्तम वर की,
आरती कीजे श्री।।। ।।।।

निर्गुण, सगुण, अनूप रूप निधि,
सकल लोक वन्दित विभिन्न विधि,
हरण शोक भयदायक नवनिधि,
माया रहित दिव्य नर वर की,
आरती कीजै श्री।।।।।।।
जानकी पति सुर अधिपति जगपति,
अखिल लोक पालक त्रिलोक गति,
विश्व बंध अवंनह अमित गति,
एक मात्र गति सचराचर की,
आरती कीजै श्री।।।।।।।।।

शरणागति वत्सल व्रतधारी,
भक्त कल्प तरुवर असुरारी,
नाम लेत जग पावन कारी,
वानर सखा दीन दुःख हर की,
आरती कीजै श्री।।।।।।


रामाष्टक-

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशव।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा।।

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशव।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा।।

हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्।।
आदौ रामतपोवनादि गमनं हत्वा मृगं कांचनम्।
वैदेही हरणं जटायु मरणं सुग्रीव सम्भाषणम्।।

बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं लंकापुरीदाहनम्।
पश्चाद्रावण कुम्भकर्णहननं एतदधि रामायणम्।।

मनोकामना पूर्ति के लिए जरूर पढ़े श्री राम स्तुति

ये हैं श्री राम के चमत्कारी मंत्र, जाप से हो जाएगा कल्याण

आज राम नवमी के दिन इस विधि से करें हवन, हर बाधा होगी दूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -