गीता जयंती: आज जरूर करें श्री भगवद्‍ गीता की यह आरती
गीता जयंती: आज जरूर करें श्री भगवद्‍ गीता की यह आरती
Share:

आप सभी जानते ही होंगे गीता हिंदू धर्म का एक पवित्र ग्रंथ है। वहीँ आज गीता जयंती है, ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं श्री भगवद्‍ गीता की आरती जो आज के दिन करने से बड़े लाभ होते हैं और हर मनोकामना पूर्ण होती है।

श्री भगवद्‍ गीता की आरती-

जय भगवद् गीते,
जय भगवद् गीते ।
हरि-हिय-कमल-विहारिणि,
सुन्दर सुपुनीते ॥
कर्म-सुमर्म-प्रकाशिनि,
कामासक्तिहरा ।
तत्त्वज्ञान-विकाशिनि,
विद्या ब्रह्म परा ॥
॥ जय भगवद् गीते।।।॥

निश्चल-भक्ति-विधायिनि,
निर्मल मलहारी ।
शरण-सहस्य-प्रदायिनि,
सब विधि सुखकारी ॥
॥ जय भगवद् गीते।।।॥

राग-द्वेष-विदारिणि,
कारिणि मोद सदा ।
भव-भय-हारिणि,
तारिणि परमानन्दप्रदा ॥
॥ जय भगवद् गीते।।।॥

आसुर-भाव-विनाशिनि,
नाशिनि तम रजनी ।
दैवी सद् गुणदायिनि,
हरि-रसिका सजनी ॥
॥ जय भगवद् गीते।।।॥

समता, त्याग सिखावनि,
हरि-मुख की बानी ।
सकल शास्त्र की स्वामिनी,
श्रुतियों की रानी ॥
॥ जय भगवद् गीते।।।॥

दया-सुधा बरसावनि,
मातु! कृपा कीजै ।
हरिपद-प्रेम दान कर,
अपनो कर लीजै ॥
॥ जय भगवद् गीते।।।॥

जय भगवद् गीते,
जय भगवद् गीते ।
हरि-हिय-कमल-विहारिणि,
सुन्दर सुपुनीते ॥

14 दिसंबर को है गीता महोत्सव, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कोर्ट में 'श्रीराम को काल्पनिक' कहने वाली 'कांग्रेस' अब रामायण-महाभारत पर खोलेगी शोध केंद्र

बच्चे के बैग से मुस्लिम टीचर ने 'गीता' निकालकर डस्टबिन में फेंकी, देवी-देवताओं को भी दी गाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -