श्रद्धा की ही थीं जंगल से मिली हड्डियां, पिता के DNA से हुआ मिलान, आफताब ने किए थे 35 टुकड़े
श्रद्धा की ही थीं जंगल से मिली हड्डियां, पिता के DNA से हुआ मिलान, आफताब ने किए थे 35 टुकड़े
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी में हुए नृशंस श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल, महरौली के जंगलों से पुलिस को जो शव के टुकड़े हड्डियों के रूप में मिले थे, उनका श्रद्धा के पिता विकास वॉकर के DNA से मिलान हो गया है. CFSL रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि, 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का गला दबाकर क़त्ल कर दिया था। श्रद्धा आफताब की प्रेमिका थी। दोनों पहले मुंबई के वसई में लिव इन रिलेशन में रहते थे। बाद में दोनों ने दिल्ली रहने का फैसला किया। दोनों 8 मई से दिल्ली के महरौली में फ्लैट में लिव इन में रह रहे थे।

18 मई को आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखा। वह रोज रात में महरौली के जंगल में शव के एक टुकड़े को फेंकने जाता था। पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही पुलिस जंगल से श्रद्धा के अवशेषों एकत्रित कर रही थी, जिनका मिलान श्रद्धा के पिता विकास वॉकर के DNA से किया गया। रिपोर्ट में महरौली के जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही पाई गई। 

आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट :-

बता दें कि, पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने कहा है कि श्रद्धा के कत्ल के आरोप में उसे फांसी भी हो जाए, तो भी अफसोस नहीं, क्योंकि जन्नत में हूरें मिलेगी। साथ ही आफताब ने यह भी खुलासा किया है कि श्रद्धा से रिश्ते के दौरान 20 से अधिक हिंदू लड़कियों से उसके संबंध रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आफताब ने खुलासा किया कि वह 'बंबल एप' पर ख़ास कर हिंदू लड़कियों को खोजता था, और उन्हें अपना शिकार बनाता था। दरिंदे आफताब ने बताया कि, श्रद्धा की हत्या के बाद वह एक मनोविज्ञानी को अपने रूम पर लेकर आया  था, वह भी हिंदू ही थी। इस हिन्दू लड़की को उसने श्रद्धा की अंगूठी तोहफे में देकर अपना शिकार बनाया था, इसके साथ ही उसने अन्य कई हिंदू लड़कियों को भी इस तरह शिकार बनाया है। आफताब को श्रद्धा का क़त्ल  करने का कोई दुख नहीं है। उसे श्रद्धा के शव के टुकड़े कर फेंकने का जरा भी अफसोस नहीं है। 

आफताब को किसने दिया जन्नत और हूरों का ज्ञान ?

 

हालाँकि, आफताब के इस बयान से बड़ा सवाल ये उठता है कि, उसके ऐसे कौन से अच्छे कर्म थे, जो वह जन्नत की उम्मीद पाल रहा है ? क्या केवल हिन्दू लड़कियों को फंसाकर उनके साथ संबंध बनाने मात्र से ही उसे जन्नत मिल सकती थी ? ये ज्ञान उसे किसने दिया होगा कि, हिन्दू लड़कियों को फंसाकर उनकी भावनाओं और जिस्मों के साथ खेलकर, यहाँ तक कि, उनकी हत्या भी करने के बाद उसे जन्नत यानी स्वर्ग मिल सकता है और वहां बैठा परमेश्वर उसे भोगने के लिए हूरें देगा ?  क्योंकि, इस तरह की बातें हमने आज तक जैश, या लश्कर जैसे आतंकी संगठनों के खूंखार आतंकियों से ही सुनी हैं, जो जन्नत और हूरों के लिए निर्दोषों के बीच छाती पर बम बाँधकर फट जाते हैं। 

भारत का रूस से तेल खरीदना सही या गलत ? IMF डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने दिया बड़ा बयान

'इससे आसमान नहीं गिर जाएगा', रिलायंस इंडस्ट्री से जुड़े केस पर भड़की सुप्रीम कोर्ट

'अर्जेंटीना के लिए मेरा आखिरी मैच' लियोनल मेसी के स्टेटमेंट से उड़े फैंस के होश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -