बॉलीवुड ही नहीं साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी है श्रद्धा निगम
बॉलीवुड ही नहीं साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी है श्रद्धा निगम
Share:

टेलीविज़न जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा निगम आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा निगम अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक फैशन डिजाइनर भी हैं। श्रद्धा ने टेलीविज़न जगत में डेब्यू सीरियल चूड़ियां से किया था, मगर इस शो के माध्यम से श्रद्धा को विशेष पहचान हासिल नहीं हुई। तत्पश्चात, श्रद्धा को वास्तविक पहचान कृष्णा अर्जुन से प्राप्त हुई। श्रद्धा इस शो के माध्यम से रातों रात लोकप्रिय हो गईं थीं। टेलीविज़न की टॉप अभिनेत्रियों में श्रद्धा का नाम शुमार हो गया। इस शो के अतिरिक्त श्रद्धा देखो मगर प्यार से, डरना मना है, कहानी घर घर की, कभी ना कभी, तू कहे अगर सहित कई सीरियल में काम किया। 

वही इन दिनों अभिनेत्री टेलीविज़न की दुनिया से दूर हैं। आपको बता दे कि श्रद्धा ने किसी औऱ से नहीं बल्कि टेलीविज़न के हैंडसम हंक कहे जाने वाले करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। इस कपल ने वर्ष 2008 में श्रद्धा और करण ने शादी करके अपना घर बसा लिया था। दोनों ने विवाह से पहले कुछ समय तक डेट किया तथा फिर शादी कर ली थी, मगर शादी के पश्चात् ही श्रद्धा के जीवन में उथल पुथल मच गई। श्रद्धा और करण की शादी सिर्फ 10 महीने तक ही चली। इस 10 माह के बीच ही दोनों के बीच कई दूरियां आ गईं थी।

कहा जाता है कि करण का कैसेनोवा नेचर दोनों के अलग होने का कारण बना। मीडिया में तो ऐसी खबरें थीं कि श्रद्धा ने कई बार करण को धोखा देते हुए भी पकड़ा था। चर्चा थी कि करण सिंह ग्रोवर का अफेयर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। आखिरकार श्रद्धा ने करण से तलाक लेने का निर्णय लिया तथा फिर दोनों अलग हो गए। श्रद्धा ने वर्ष 2012 में टेलीविज़न अभिनेता मयंक आनंद से शादी की थी। मयंक दिल मिल गए तथा नागिन जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं। श्रद्धा एवं मयंक वर्ष 2011 से एक फैशन लाइन भी चला रहे हैं। श्रद्धा टेलीविज़न सीरियल के अतिरिक्त फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह फिल्म आगाज में सुनील शेट्टी की बहन की भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त वह दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

अनुज संग एक कमरे में रात बिताएगी अनुपमा, वनराज कहेगा वन नाइट स्टैंड

अनुज को चेतावनी देगी अनुपमा, नंदिनी के एक्स-लवर का साथ देगा वनराज

बिगड़ी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -