श्रद्धा कपूर ने पैरंट्स की शादी की सालगिरह पर शेयर की पुरानी तस्वीर
श्रद्धा कपूर ने पैरंट्स की शादी की सालगिरह पर शेयर की पुरानी तस्वीर
Share:

बॉलिवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाली ही में सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की हैं| जिसमे उनकी माँ और पापा नजर आ रहे हैं| श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर और मां शिवांगी कपूर अपनी शादी की 37वीं सालगिरह मना रहे हैं| इस अवसर पर श्रद्धा कपूर ने भी अपने पैरंट्स को शादी की सालगिरह पर बधाई दी है| अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने पैरंट्स की एक 38 साल पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है|

इस तस्वीर के साथ श्रद्धा ने लिखा, 'हैपी ऐनिवर्सरी मॉमी और बापू| मैं आपसे इतना प्यार करती हूं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकती| मुझे बिना शर्त प्यार करने और मैं आज जो भी हूं वैसा बनाने के लिए शुक्रिया|'
वैसे बता दें कि शक्ति कपूर और मशहूर ऐक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन शिवांगी ने साल 1982 में घरवारों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी| 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

वही श्रद्धा के वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा की पिछली फिल्में 'साहो' और 'छिछोरे' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं| अब श्रद्धा कपूर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आने वाली हैं| रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में वरुण धवन और नोरा फतेही मुख्य किरदार में नजर आयेंगे|

जल्द से जल्द विरूष्का के बच्चे को देखना चाहती हैं तैमूर की दादी, कहा- 'बच्चा होगा तो...'

मौसमी चटर्जी की बेटी पायल ने कहा दुनिया को अलविदा

गुड न्यूज़ एक्टर अक्षय कुमार ने वाइफ को दिया अनोखा तोहफा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -