शिकारियों से निपटने के लिए मैदान में उतरे प्रिंस हैरी
शिकारियों से निपटने के लिए मैदान में उतरे प्रिंस हैरी
Share:

लंदन: ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी शिकारियों पर नकेल कसने के लिए खुद ही मैदान में उतर आए है। वह साउथ अफ्रीकन जंगल में कुर्गेर पार्क में राइनो (गैंडा) का शिकार करने वालों के खिलाफ कैंपेन को लीड कर रहे हैं। आपको बता दें कि राइनो के शिकारियों के खिलाफ आर्म्ड फोर्स कैंपेन चला रही है जिसे 'ऑपरेशन कोरोना' का नाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार, राइनो के शिकारियों के खिलाफ ऑपरेशन में उतरी टीम के साथ प्रिंस कमांडो की भूमिका में दिख रहे हैं। वह फ्रंट लाइन पर जा कर टीम को लीड कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वह पिछले हफ्ते खुफिया तरीके से साउथ अफ्रीकन जंगलों में बने मिलिट्री बेस कैंप लाए गए। वह रात में टीम के साथ शिकारियों को पकड़ने के लिए गश्त भी लगा रहे हैं। आपको बता दे की इस फ़ोर्स ने अभी तक शिकारियों के करीब सेकड़ो ठिकानो को ध्वस्त कर दिया है। अभी तक 400 से ज्यादा हथिराबंद शिकारी पकड़े गए हैं जबकि इस सिलसिले में 150 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। स्पेशल फोर्स और पुलिस का कहना है कि अब तक के कैंपेन में 300 से ज्यादा शिकारियों को मार डाला गया है। पिछले हफ्ते जैसे ही प्रिंस आए उनका सामना 3 शिकारियों से हुआ है। इस दौरान हुए एक शूटआउट में टीम ने शिकारी को घायल कर दिया और घटनास्थल से राइफल और साइलेंसर बरामद की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -