महाराष्ट्र और त्रिपुरा से सामने आई लव जिहाद की चौंकाने वाली घटनाएं
महाराष्ट्र और त्रिपुरा से सामने आई लव जिहाद की चौंकाने वाली घटनाएं
Share:

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र एवं त्रिपुरा से लव जिहाद की 2 घटनाएँ सामने आई हैं। पहला मामला छत्रपति संभाजी नगर का है, जहाँ एक मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर ने अपने घर वालों के साथ मिलकर एक हिंदू इंजीनियर लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराया तथा निकाह कर लिया। तीनों ने उसके साथ मारपीट भी की। अब पुलिस ने तीनों के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली है।

दूसरा मामला त्रिपुरा का है, जहाँ एक नाबालिग हिंदू युवती को मोहम्मद मुस्तफा ने ज्योत्सना खातून के साथ मिलकर एक लड़की को घर छोड़ने के बहाने अपहरण कर लिया तथा असम लेकर भाग गया। इस मामले में भी पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया है तथा नाबालिग लड़की को मुक्त कराया है। दोनों ही घटनाओं में मुस्लिम महिलाओं का हाथ सामने आया है। महाराष्ट्र में ताहेर पठान, तैय्याब शब्बीर पठान एवं आयेशा बहेर पठान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, तो त्रिपुरा के मामले में मोहम्मद मुस्तफा तथा उसकी सहायता करने वाले पार्था नाग के साथ ही ज्योत्सना खातून को गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर ने हिंदू महिला इंजीनियर को जबरन इस्लाम में कन्वर्ट कराया तथा निकाह कर लिया। इस मामले में पुलिस ने ताहेर पठान, तैय्यब शब्बीर पठान एवं आयेशा बहेर पठान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि ताहेर पठान ने अपनी पहचान छिपाकर एवं स्वयं को अविवाहित बताकर हिंदू इंजीनियर लड़की को प्रेम जाल में फाँसा तथा 11 फरवरी 2024 को उसे इस्लाम में कन्वर्ट करा दिया। ये लोग उस पर नमाज पढ़ने, बुर्का पहनने एवं जबरन निकाह करवाने में सम्मिलित थे। वही इस मामले की FIR सिटी चौक पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है तथा पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। इसी क्षेत्र में कुछ दिनों पहले दो नाबालिग लड़कियों का भी जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की बात सामने आई थी।

त्रिपुरा के सेपहीजला जिले में स्थित बिशालगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से 15 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की का स्कूल से घर लौटते वक़्त अपहरण कर लिया गया। इस मामले में ज्योत्सना खातून नाम की महिला ने नाबालिग को गाड़ी में ये कहकर बिठाया कि वो लोग उसे घर छोड़ देंगे, तत्पश्चात, मोहम्मद मुस्तफा गाड़ी को लेकर असम भाग गया। पुलिस ने उसे ही मास्टरमाइंड बताया है। लड़की की तलाश में लगी पुलिस ने अगले ही दिन असम के सिलचर के एक होटल से उसे बरामद कर लिया तथा अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मुस्तफा के साथी पार्था दास को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस शासन में जंगलराज! BJP नेता के घर में घुसकर सरेआम कर दी 4 लोगों की हत्या

PK पार्ट 2 ,नागपुर में बिना कपड़ो के स्कूटर चलाता युवक हुआ वायरल

मंदिर में दीया जलाने गया था बुजुर्ग, जलकर हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -