निजी अंग में शख्स ने फंसा ली अंगूठी, डॉक्टर्स ने देखा तो उड़े होश
निजी अंग में शख्स ने फंसा ली अंगूठी, डॉक्टर्स ने देखा तो उड़े होश
Share:

दुनियाभर में कई लोग हैं जो कभी-कभी कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि उसका अंजाम बहुत बुरा होता है। अब ऐसी ही एक खबर सामने आई है जिसे जानने वालों के होश उड़े हुए हैं। जी दरअसल यह खबर ब्रिटेन की है, यहाँ जो हुआ है वह जानने के बाद आपके होश उड़ने वाले हैं। मिली जानकारी के तहत यहाँ एक शख्स ने अपने निजी अंग में रिंग पहन ली और उसके बाद उसकी हालात खराब हो गई। देखते ही देखते उसे भयंकर तकलीफ होने लगी और उसकी हालत पूरी खराब हो गई। वैसे तो अंगूठी उंगलियों में पहनी जाती है लेकिन कुछ लोग कभी-कभी अपनी ज्यादा अक्ल का इस्तेमाल करते हुए ऐसे कारनामे भी कर जाते हैं।

बताया जा रहा है ब्रिटेन का रहने वाले इस शख्स ने मजाक-मजाक में रिंग को अपने निजी अंग में पहन लिया। वहीँ जब वह इसे निकालने लगा तो वह असमर्थ रहा क्योंकि रिंग उसके निजी अंग में फंस गयी। उसके बाद उसे भयंकर तकलीफ होने लगी और वो दर्द से तड़पने लगा। जब उसका ये हाल डॉक्टर्स ने देखा तो उस अंगूठी को काटने के लिए ब्रिटेन के एक अस्पताल में फायर क्रू को बुलाया गया। बताया जा रहा है हडर्सफील्ड रॉयल इनफ़र्मरी के डॉक्टरों ने हॉस्पिटल में एडमिट हुए इस व्यक्ति की मदद के लिए वेस्ट यॉर्कशायर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की तकनीकी बचाव सेवा को बुलाया।

आपको बता दें कि क्रू ने धातु की अंगूठी को काटने के लिए एक स्पेशल उपकरण का इस्तेमाल किया। वहीँ उसके बाद उस शख्स के निजी अंग में फंसी रिंग निकली और उसे दर्द से राहत मिली। इस पूरे मामले पर डॉक्टर्स ने कहा कि, 'इस शख्स ने ऐसा क्यों किया होगा, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस तरह अंगूठी का फंस जाना काफी दर्दनाक रहा होगा और उस अंगूठी को जल्द से जल्द हटाने की आवश्यकता थी। ज्यादा देर तक अंगूठी फंसे रहने से गैंग्रीन विकसित होने की संभावना है।'

यहाँ दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाने का है रिवाज, घर से ज्यादा हैं कारें

कृष्णा जिले में आज चलाया जाएगा "मेगा कोविड टीकाकरण अभियान..."

जलपल्ली नागरिक निकाय ने बकरीद के बाद मास की सड़न पर उठाया ये कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -