यहाँ दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाने का है रिवाज, घर से ज्यादा हैं कारें
यहाँ दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाने का है रिवाज, घर से ज्यादा हैं कारें
Share:

आजतक आप सभी ने कई रोचक खबरों को देखा होगा, पढ़ा होगा और सुना भी होगा। अब आज भी हम आपको एक रोचक खबर बताने जा रहे हैं। यह खबर सुनकर आपको हैरानी होगी। जी दरअसल यह खबर मुस्लिम देश ब्रुनेई से जुडी है। आप सभी को पता ही होगा कि दुनिया के बहुत से अमीर देशों में ब्रुनेई का नाम भी शामिल है। वैसे तो ज्यादातर अमीर देशों में लोग लग्जरी कारों के साथ अच्छे बंगला बनाना पसंद करते हैं लेकिन ब्रुनेई में ऐसा नहीं है।

जी दरअसल यहां के लोग घरों से ज्यादा कारों के शौकीन है और इस वजह से यहां घरों से ज्यादा कारों की संख्या है। आपको बता दें कि इंडोनेशिया के पास स्थित इस देश में आज भी राजतंत्र चलता है, यानी यहां के राजा का शासन चलता है। वैसे ब्रुनेई भी अंग्रेजों का गुलाम रह चुका है, और इसे 1 जनवरी 1984 को स्वतंत्रता मिली थी। यह एक ऐसा देश है जहां घर की दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाना एक रिवाज है। जी हाँ और पत्नी के अलावा दीवार पर यहां के सुल्तान की तस्वीर भी लगाई जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां के लोग फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं।

इस वजह से यहाँ एक या दो ही मैकडॉनल्ड्स जैसे रेस्टोरेंट हैं। कहते हैं कि यहां प्रति एक हजार लोगों के बीच करीब 700 कारें हैं। जी दरअसल, यहां कारें अधिक होने की वजह यह भी है कि यहां तेल की कीमतें बहुत कम हैं और साथ ही साथ लोगों को परिवहन कर भी लगभग न के बराबर ही देना पड़ता है।

बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा, कर्नाटक को मिलेगा नया मुख्यमंत्री

नवीनतम मोनोक्रोम फोटो में अल्लू अर्जुन का स्मार्ट लुक हुआ वायरल

'75 प्रतिशत राजपूत था शाहजहां।।।' जावेद अख्तर के ट्वीट पर उबल पड़े नेटीजन्स, जमकर लगाई क्लास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -