अब बॉलीवुड पर भड़की शिवसेना, कहा- कंगना के बयानों पर 'मौन' क्यों हैं फिल्मी सितारे ?
अब बॉलीवुड पर भड़की शिवसेना, कहा- कंगना के बयानों पर 'मौन' क्यों हैं फिल्मी सितारे ?
Share:

मुंबई: शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर चुप्पी साधने के लिए अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं को कटघरे में खड़ा किया है। शहर को 'उन्हें सब कुछ देने' पर जोर देते हुए कि, शिवसेना नेता ने सवाल किया है कि कंगना के मुंबई को PoK बताने वाले बयान के विरोध में ये सितारें आगे क्यों नहीं आए। शिवसेना ने सवाल किया कि 'क्या उनके लिए मुंबई केवल पैसा कमाने के लिए है।'

मुंबई स्थित फिल्म उद्योग की तरफ संकेत करते हुए उन्होंने लिखा है कि कंगना के बयानों को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के आधे लोगों को मुंबई के समर्थन में आगे आना चाहिए था। राउत ने लिखा कि जब कंगना ने मुंबई की तुलना PoK से की तो अक्षय कुमार जैसे शख्स को बोलना चाहिए था।' संजय राउत ने उम्मीद जताई कि कम से कम फिल्मी जगत के लोगों को आगे आना चाहिए था और कहना चाहिए था कि कंगना के विचार से फिल्म उद्योग ताल्लुक नहीं रखता। उन्होंने लिखा कि "इन सभी को एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि एक 'ठाकरे' के हाथ में महाराष्ट्र की कमान है।"

सामना में कहा गया है कि फ़िल्मी सितारों को मुंबई ने ही सब कुछ दिया है। मुंबई ने हर किसी को बसाया है, किन्तु मुंबई के लिए आभार प्रकट करने में अनेक लोगों को समस्या होती है। पूरी दुनिया के रईसों के घर मुंबई में हैं, किन्तु मुंबई का जब अपमान होता है ये सब सिर झुकाकर बैठे होते हैं। राउत ने यह भी लिखा कि कंगना ने सीएम उद्धव ठाकरे को तु-तड़ाक से संबोधित किया था। शिवसेना ने दावा किया कि 'मुंबई के मूल निवासी उनके समर्थन में हैं।

आम आदमी को राहत, आज पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

कांग्रेस विधायक के दावे पर कुमारस्वामी ने दी सफाई, बताया किस वजह से गए थे कोलंबो

अमेरिका के एक मॉल में अचानक शुरू हुई फायरिंग, मचा तहलका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -