शिवसेना का तंज - मंदिर वहीं बनाऐंगे मगर तारीख नहीं बताऐंगे
शिवसेना का तंज - मंदिर वहीं बनाऐंगे मगर तारीख नहीं बताऐंगे
Share:

मुंबई: शिवसेना और भाजपा के बीच इन दिनों राजनैतिक गतिरोध देखा जा रहा है। जहां शिवसेना पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध को सही ठहरा रही है तो भाजपा का कहना है कि अपनी बात कहने का एक तरीका होता है। अब शिवसेना ने पाकिस्तान, गोमांस और राम मंदिर के ही साथ महंगाई जैसे मसलों को लेकर भाजपा पर वार किया है। उनका कहना है कि भाजपा इन मसलों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने गठबंधन तोड़ने से इन्कार किए जाने की बात कही है। मगर कहा है कि भाजपा को इन मसलों पर ध्यान देना होगा। भाजपा मंदिर निर्माण की बात करती है लेकिन वह यह नहीं बता पाती है कि मंदिर कब तक बनेगा। 

दरअसल शिवाजी पार्क में शिवसेना ने अपनी पारंपरिक दशहरा रैली को लेकर काफी उल्लास दिखाया। इस रैली को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ सांस्कृतिक या खेल जैसे आयोजनों को लेकर विरोध किया मगर इसे देश की बदनामी नहीं हुई। बल्क दादरी में गो मांस खाने की अफवाह के चलते एक व्यक्ति की पीट- पीटकर हत्या किए जाने की घटना से देश शर्मिंदा हुआ है।

सत्ता में बने रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी हम सत्ता में हें हमें काम करने दीजिए। हम जानते हैं कि कितने समय तक सत्ता में रहना है। अयोध्या मसले पर उन्होंने कहा कि मंदिर वहीं बनाऐंगे लेकिन तारीख नहीं बताऐंगे। उन्होंने समान नागरिक संहिता लागू किए जाने और इस देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। उनका कहना था कि दादरी की घटना से देश की छवि प्रभावित हुई है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -