बैलगाड़ी पर सिलेंडर रख शिवसेना ने किया विरोध
बैलगाड़ी पर सिलेंडर रख शिवसेना ने किया विरोध
Share:

मुंबई। शिवसेना ने मुंबई में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। हालांकि केंद्र के राजग में और राज्य की गठबंधन सरकार में शिवसेना समर्थक दल के तौर पर शामिल है, लेकिन इसके बाद भी शिवसेना ने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। शिवसेनिकों का प्रदर्शन अनोखे अंदाज़ में था। इसके लिए उन्होंने बैलगाड़ी का उपयोग किया। बैलगाड़ियों पर गैस के सिलेंडर रखे गए और ये सिलेंडर लेकर विरोधियों ने जमकर विरोध किया। शिवसेना ने मुंबई के साथ महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में उग्रप्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के चलते शिवसेना के कई कार्यकर्ताओं को पकड़ा गया। गौरतलब है कि, राज्य सरकार में गठबंधन में शामिल होने के बाद भी कई मसलों पर शिवसेना भाजपा के साथ एकमत नहीं है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा से शिवसेना का गठबंधन टूट गया था। इसके साथ ही वह केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों का कई बार विरोध करती रही है। नोटबंदी, किसान कर्जा माफी आदि मसलों को लेकर भी शिवसेना केंद्र से एकमत नहीं रही।

अब शिवसेनिकों ने महंगाई को लेकर विरोध का बिगुल बजाया है। इसी सप्ताह शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सरकार से समर्थन वापसी पर पार्टी नेताओं की राय जानने के लिए एक बैठक बुलाई थी। जिसमें राज्य और केंद्र में गठबंधन को लेकर चर्चा की गई। शिवसेना की विजया दशमी रैली बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शिवसेना, सत्ता में बने रहने और समर्थन बनाए रखने या, सरकार से समर्थन वापस लेने को लेकर,दशहरा रैली में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर की दादागिरी

CM नीतीश कुमार ने कहा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भागीदारी पर नहीं हुई कोई बात

'सामना' का बड़ा खुलासा: पीएम मोदी सुप्रिया सुले को देना चाहते थे कैबिनेट में जगह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -