शिवसेना का आरोप: कांग्रेस के साथ बीएमसी में जाने पर ऐतराज मगर जम्मू में पीडीपी के साथ भागीदारी पसंद
शिवसेना का आरोप: कांग्रेस के साथ बीएमसी में जाने पर ऐतराज मगर जम्मू में पीडीपी के साथ भागीदारी पसंद
Share:

मुंबई। केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महाराष्ट्र विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना ने अपने प्रमुख सहयोगी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी को लेकर शिवसेना ने कहा है कि भाजपा तो कांग्रेस का ही संस्करण बन गई है। भाजपा बीएमसी में महापौर गठन को लेकर खाली बर्तन की आवाज कर रही है। शिवसेना ने सामना में प्रकाशित संपादकीय में लिखा था कि कांग्रेस को प्राथमिकता देना चाहिए।

मगर सबसे बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस बन चुकी भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र को किस ओर ले जाएगी। गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि हम कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे मगर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अपने दल में लेकर उन्होंने भाजपा को कांग्रेस जैसा बना दिया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस कहते हैं कि वे कांग्रेस के साथ बीएमसी में नहीं जाऐंगे लेकिन वे जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ भागीदारी कर सकती हैं। शिवसेना ने लिखा कि कांग्रेस को लेकर संदेह जरूर हो सकता है मगर जम्मू कश्मीर राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ कश्मीर में होना या सत्ता में भागीदारी बेहद खतरनाक है।

राहुल ने कहा बीजेपी-शिवसेना विवाद में न पड़े कांग्रेसी

कांग्रेस -शिवसेना गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार

अब कोई नहीं कहेगा भारी पुलिस का बंदोबस्त है, पुलिसकर्मी को मिलेगा मोटापे से छुटकारा!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -