राहुल ने कहा बीजेपी-शिवसेना विवाद में न पड़े कांग्रेसी
राहुल ने कहा बीजेपी-शिवसेना विवाद में न पड़े कांग्रेसी
Share:

मुंबई : कांग्रेस आलाकमान ने महाराष्ट्र में नगरीय निकाय चुनाव और प्रमुखतौर पर बृहन्मुंबई महानगर पालिका के चुनाव के परिणाम आने के बाद अब कहा है कि शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के आपसी विवाद में कोई भी कांग्रेसी न पड़े। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुंबई की जनता ने महानगर पालिका में जिस तरह का जनादेश दिया है उसके अनुसार बीएमसी में स्थिरता शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी दोनों की जवाबदारी है ऐसे में कांग्रेस को विपक्ष का सही रोल अदा करना चाहिए।

दरअसल कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने अपने एक बयान में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस का प्रमुख शत्रु है और भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस व शिवसेना को साथ आना चाहिए। मगर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने इसे नकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिवसेना का समर्थन नहीं करेगी।

संजय निरूपम ने इस मामले में कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी स्पष्टतौर पर यह निर्देश दे रहे है कि जनता ने कांग्रेस को विपक्ष में बैठने के लिए कहा है। राहुल गांधी ने कहा है कि पार्टी हाईकमान जो राय रखती है वही राय कांग्रेस विधायक भी रख रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को विपक्ष में रहना होगा। किसी भी कीमत पर कांग्रेस शिवसेना से गठबंधन नहीं कर सकती है।

कांग्रेस -शिवसेना गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार

BMC Alliance: संजय राउत ने कहा हमने नहीं मांगा कांग्रेस से समर्थन

BMC Alliance: कांग्रेस ने भी शिवसेना से गठबंधन को लेकर किया इंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -