अब कोई नहीं कहेगा भारी पुलिस का बंदोबस्त है, पुलिसकर्मी को मिलेगा मोटापे से छुटकारा!
अब कोई नहीं कहेगा भारी पुलिस का बंदोबस्त है, पुलिसकर्मी को मिलेगा मोटापे से छुटकारा!
Share:

मुंबई। संभवतः विश्व की सबसे भारी और मोटी महिला इमाम के मोटापे का उपचार होने के बाद अब मध्यप्रदेश पुलिस के एक पुलिसकर्मी को भी अपने मोटापे को कम करने में मदद मिल सकेगी। जी हां, अब सर्जन डाॅ. मुफज्जल लकड़ावाला पुलिस कर्मी दौलतराम जोगावत का उपचार करेंगे। जोगावत के लिए उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष प्रयास किए थे। दौलतराम जोगावत वही व्यक्ति हैं जिनके फोटो को लोकप्रिय लेखिका शोभा डे ने ट्विटर पर ट्विट किया था।

गौरतलब है कि जोगावत का वजन 180 किलो है और अब उनकी सर्जरी और उपचार के माध्मय से उन्हें मोटापे से मुक्ति दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जोगावत के उपचार के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जोगावत अपने पुत्र के साथ मुंबई पहुंचे। उनका कहना था कि डाॅ. लकड़वाला के चिकित्सा विशेषज्ञों का दल उनके पास आया था और उन्होंने जोगावत की मदद करने की बात कही थी।

अब पुलिस अधिकारी मनोज सिंह का कहना है कि जोगावत को उपचार के लिए पुलिस विभाग से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि बीएमसी चुनाव के दौरान लेखिका शोभा डे ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर ट्विट की थी जिसमें मोटे पुलिसकर्मी का फोटो दिखाते हुए लिखा गया था कि मुंबई में आज पुलिस का भारी बंदोबस्त है। जिसके बाद शोभा डे और मुंबई पुलिस के बीच ट्विटर पर विवाद हो गया। हालांकि बाद में यह जानकारी सामने आई कि यह पुलिसकर्मी मध्यप्रदेश पुलिस का है।

 

शोभा डे को एमपी के पुलिसकर्मी ने दिया करारा जवाब

शोभा डे के उड़ाए मजाक का मिला फायदा, मिला इंस्पेक्टर को इलाज का ऑफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -