पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने नेहरू को बताया था अपराधी, विवाद बढ़ने पर देनी पड़ी सफाई
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने नेहरू को बताया था अपराधी, विवाद बढ़ने पर देनी पड़ी सफाई
Share:

भुवनेश्वर: जम्मू कश्मीर से धारा 370 के समाप्त होने पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान ने भारत के प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरू को अपराधी कहा है। शनिवार (10 अगस्त) को ओडिशा के खोर्धा जिले में भाजपा सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में पहुंचे शिवराज ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि, 'जवाहर लाल नेहरू अपराधी थे, जब इंडियन आर्मी ने कश्मीर से कबाइलियों का पीछा कर रही थी तभी नेहरू ने सीजफायर की घोषणा कर दी। कुछ और दिन सीजफायर की घोषणा नहीं की जाती तो पूरा कश्मीर हमारा होता '  

शिवराज सिंह चौहान यहीं नहीं रुके उन्होंने जवाहर लाल नेहरू की एक और गलती गिनाते हुए कहा कि, 'उनकी दूसरी गलती थी धारा 370, एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान ये देश के साथ महज नाइंसाफी नहीं थी बल्कि ये देश के साथ एक अपराध था।' हालांकि बयान पर विवाद होने के बाद शिवराज ने सफाई देते हुए नपे तुले लहजे में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कहने में कोई संकोच नहीं है कश्मीर की समस्या के पंडित जवाहर लाल नेहरू ही जिम्मेदार थे।

आपको बता दें कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली संविधान की धारा 370 और अनुच्छेद 35 A को हटाए जाने के बाद से इसके समर्थन और विरोध में स्वर उठ रहे हैं। कांग्रेस के भी कुछ युवा नेता सरकार के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं और दिग्गज नेता जैसे दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे इसका विरोध कर रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन और बकरीद पर नहीं जाएगी बिजली, सीएम योगी ने अधिकारीयों को दिए निर्देश

टैक्सी ड्राइवर की नौकरी करने UAE गया था भारतीय शख्स, किस्मत ने खेला ऐसा खेल कि हो गया मालामाल

शिवपाल यादव का बड़ा ऐलान, कहा- हमारी पार्टी नहीं लड़ेगी विधानसभा उपचुनाव क्योंकि....

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -