11 साल का हुआ शिव का राज, होगा दीपोत्सव का आगाज
11 साल का हुआ शिव का राज, होगा दीपोत्सव का आगाज
Share:

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में अपनी शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बड़े पैमाने पर उत्सव मनाया था। ऐसा ही उत्सव मध्यप्रदेश में मनाया जाएगा। यहां पर हर घर रोशन होगा और घर - घर दीप जलेंगे। यह सब होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज के 11 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने को लेकर भाजपा के मध्यप्रदेश राज्य अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने कहा कि शिवराज ने 11 वर्ष जनसेवक की तरह कार्य किया है।

सरकार ने युवाओं, महिलाओं, बालिकाओं सहित सभी वर्ग के लिए बेहतर कार्य किया है। मध्यप्रदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से एक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने को लेकर। जी हां, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर 11 वर्ष तक काबिज रहना किसी चुनौती से कम नहीं है लेकिन शिवराज ने मुख्यमंत्री के तौर पर इतने वर्षों तक जिम्मेदारी संभालकर एक बड़ी सफलता पाई है।

जिसे लेकर भाजपा और शिवराज समर्थक मध्यप्रदेश के करीब 62926 मतदान केंद्रों पर घर - घर जाकर उत्सव मनाएगी। इस दौरान इन मतदान केंद्रों के हर घर पर दीप जलाए जाऐंगे। गौरतलब है कि शिवराज सिंह ने पहली बार 29 नवंबर 2005 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इस दौरान शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में 230 सीटों में से 143 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ बहुमत प्राप्त किया।

मनेगा उत्सव यूं तो सीएम शिवराज के 11 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो जाने को लेकर 29 नवंबर से ही उत्सव की शुरूआत हो जाएगी जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज खुद ही सुभाषचौक, भोपाल पर शाम 6 बजे वृद्धजन व आमजन का सम्मान करेंगे। इसके बाद राज्य में 30 नवंबर से लेकर एक पखवाड़े तक प्रदेश में सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दौरान व्यक्तिमूलक, परिवारमूलक योजना का लाभ लेने वालों को लेकर सम्मेलनों का आयोजन होगा।

नोटबंदी के कारण शिवराज सरकार को 275 करोड़ का घाटा

अरुण यादव ने लगाए शिवराज सरकार पर 100 करोड़ खर्च करने का आरोप

शिवराज ने किया छुट्टियों का कैलेंडर

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -