शिवराज ने किया छुट्टियों का कैलेंडर जारी
शिवराज ने किया छुट्टियों का कैलेंडर जारी
Share:

भोपाल :  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2017 के लिये सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इनमें सार्वजनिक अवकाशों के साथ ही एच्छिक अवकाश भी शामिल किये गये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महावीर जयंती, मोहर्रम जैसे महत्वपूर्ण त्योहार रविवार के दिन आ रहे है, इसलिये इन दिनों को सार्वजनिक अवकाशों में शामिल नहीं किया गया है। महावीर जयंती 9 अप्रैल को और मोहर्रम 1 अक्टूबर को आयेगा।

ये मिलेगी वर्ष भर छुट्टियां 

26 जनवरी गणतंत्र दिवस ,10 फरवरी संत रविदास जयंती, 24 फरवरी महाशिवरात्रि, 13 मार्च होली, 29 मार्च गुड़ीपड़वा एवं चेती चांद, 5 अप्रैल रामनवमी, 14 अप्रैल डॉ अम्बेडकर जयंती, वैशाखी गुड फ्रायडे, 29 अप्रैल परशुराम जयंती, 10 मई बुद्ध पूर्णिमा, 26 जून ईद.उल.फितर, 7 अगस्त रक्षाबंधन, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस  एवं जन्माष्टमी, 2 सितम्बर ईदुज्जुहा, 30 सितम्बर दशहरा विजयादशमी, 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 5 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकी जयंती, 19 अक्टूबर दीपावली, 4 नवम्बर गुरु नानक जयंती, 2 दिसम्बर मिलाद.उन.नबी और 25 दिसम्बर क्रिसमस को मध्यप्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय तथा संस्था में अवकाश रहेगा।

इसी तरह एच्छिक अवकाशों में  5 जनवरी गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म.दिवस 6 जनवरी महर्षि गुरु गोकुलदास जी महाराज का जन्म.दिवस, 14 जनवरी मकर संक्रांति पोंगल, 18 जनवरी डॉ सैयदना साहब का जन्म दिवस, 21 जनवरी हेमू कालानी का शहीदी दिवस, एक फरवरी बसंत पंचमी, 2 फरवरी देवनारायण जयंती, 3 फरवरी नर्मदा जयंती, 10 फरवरी स्वामी रामचरणजी महाराज का जन्म दिवस, 21 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म.दिवस, 24 फरवरी शबरी जयंती, 14 मार्च भाईदूज, 20 मार्च वीरांगना अवंतीबाई का बलिदान दिवस, 24 मार्च भक्त माता कर्मा जयंती, एक अप्रैल निषादराज जयंती, 10 अप्रैल हाटकेश्वर जयंती, 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को शामिल किया गया हैै।

इसके अलावा  14 अप्रैल विशु, 22 अप्रैल वल्लभाचार्य जयंती, 28 अप्रैल छत्रपति शिवाजी जयंती, 29 अप्रैल अक्षय तृतीया, 12 मई शब.ए.बारात, 3 जून महेश जयंती, 7 जून बड़ा महादेव पूजन, 9 जून बिरसा मुण्डा का शहीदी दिवस कबीर जयंती, 23 जून जमात.उल.विदा, 24 जून वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस, 28 जुलाई नाग पंचमी, 17 अगस्त पारसी नववर्ष दिवस, 25 अगस्त गणेश चतुर्थी, 28 अगस्त नवाखाई, एक सितम्बर ईद.उल.अदहा ;ईदुज्जुहा के ठीक पहले का दिन 2 सितम्बर डोल ग्यारस, 4 सितम्बर ओणम, 5 सितम्बर अनंत चतुर्दशी, 9 सितम्बर गदीर.ए.खुम, 18 सितम्बर राजा शंकर शाह तथा रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस, 19 सितम्बर प्राणनाथ जयंती सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या। 21 सितम्बर अग्रसेन जयंती, 28 सितम्बर महाअष्टमी, 29 सितम्बर महानवमी, 30 सितम्बर योम.ए.अशुरा, 5 अक्टूबर महाराज अजमीढ़ देव जयंती टेकचंदजी महाराज का समाधि उत्सव, 18 अक्टूबर दीपावली दक्षिण भारतीयद्ध, 20 अक्टूबर दीपावली का दूसरा दिन, 

21 अक्टूबर भाईदूज, 27 अक्टूबर भगवान सहस्रबाहु जयंती, 31 अक्टूबर नामदेव जयंती, 15 नवम्बर बिरसा मुण्डा जयंती, 22 नवम्बर झलकारी जयंती, 24 नवम्बर गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस, 25 नवम्बर संत श्री जिनतरण तारण जयंती और 18 दिसम्बर गुरू घासीदास जयंती , एक जनवरी नववर्ष दिवस, 12 मार्च होलिका दहन, 9 अप्रैल हजरत अली का जन्म.दिवस, 23 अप्रैल सेन जयंती, 30 अप्रैल शंकराचार्य जयंती, 28 मई छत्रसाल जयंती महाराणा प्रताप जयंती, 25 जून रथ.यात्राध्ईद.उल.फितर को भी ऐच्छिक अवकाशों में शामिल किया गया है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -