मल्हारराव होल्कर की जयंती पर शिवराज सिंह चौहान ने किया नमन
मल्हारराव होल्कर की जयंती पर शिवराज सिंह चौहान ने किया नमन
Share:

भोपाल: आज इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक वीर मल्हारराव होल्कर की जयंती है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि आज के दिन (16 मार्च सन 1693) को मल्हारराव होल्कर का जन्म चरवाहों के बहुत गरीब परिवार में पुणे जिले में वीर के खांडुजी होलकर में हुआ था। आज महायोद्धा मल्हारराव होल्कर की जयंती पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें नमन किया। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से महायोद्धा मल्हारराव होल्कर की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

आप देख सकते हैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में लिखा है- 'अहमद शाह अब्दाली की विशाल सेना को नेस्तनाबूद कर देने वाले शौर्य, साहस और वीरता के प्रतीक, होलकर वंश के संस्थापक, महान योद्धा, श्रद्धेय मल्हारराव होलकर जी की जयंती पर कोटिश: नमन! आपकी गौरव गाथा सर्वदा भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सम्मान की रक्षा हेतु मर-मिटने की प्रेरणा देती रहेगी।' वहीं उनके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा है, 'होल्कर वंश के संस्थापक और मराठा साम्राज्य को नया विस्तार देने वाले महान शासक वीर मल्हार राव होल्कर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।' वैसे आप सभी जानते ही होंगे मल्हारराव परम पराक्रमी और युद्ध कौशल में निपुण थे।

इसी के साथ ही वह मालवा के प्रथम मराठा सूबेदार थे। केवल इतना ही नहीं बल्कि वह होलकर राजवंश के प्रथम राजकुमार भी थे जिन्होंने इंदौर पर शासन किया। इसी के साथ समर्पित हिन्दुओं के मराठा साम्राज्य को उत्तर की तरफ प्रसारित करने वाले अधिकारियों में मल्हारराव का नाम मुख्य रूप से अग्रणी है। केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने पेशवा बाजीराव प्रथम को कई युद्धों में विजय दिलवाई थी, उनके वंशजों द्वारा शासित राज्य को 1948 ई। में भारतीय गणराज्य में सम्मिलित कर लिया गया था।

Video: ब्लू टॉय डॉलफिन की सवारी करते दिखे अक्षय, बीच में हुआ ये हादसा

बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में निकली भर्तियां, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -