MP में बनाए जाएंगे 30 हजार से ज्यादा शहीदों के लिए वॉर मेमोरियल
MP में बनाए जाएंगे 30 हजार से ज्यादा शहीदों के लिए वॉर मेमोरियल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ कर दिया है। इसी बीच उन्होंने संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, 'मध्य प्रदेश में 30 हजार शरीदों के नाम पर स्मारक बनाया जाएगा।' इसी के साथ CM शिवराज ने यह भी कहा कि, 'अभी तक हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया है। अभी तक हमें यही पढ़ाया गया कि सिर्फ कुछ लोगों ने आजादी दिलाने में मदद की लेकिन बहुत से महान नेताओं को किताबों में जगह नहीं मिली। राज्य में 30 हजार से ज्यादा शहीदों के लिए वॉर मेमोरियल बनाए जाएंगे।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि केंद्र सरकार ने आज यानी 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2022 तक देश के 75 स्थानों पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने की घोषणा की है। इसके अलावा दांडी मार्च भी इसी महोत्सव का एक हिस्सा बनाया गया है। इस कार्यक्रम के आगाज के लिए आज यानी 12 मार्च का दिन ही इसलिए चुना गया है, क्योंकि इसी दिन महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा की शुरुआत की थी।

आज अमृत महोत्सव का शुभारंभ कर MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मैंने सेल्युलर जेल की वह कोठरी देखी है जहाँ हमारे स्वतंत्र वीर सावरकर जैसे क्रांतिकारी रखे गए थे। मैं आज तय करता हूं कि साल में एक बार कुछ चिन्हित बच्चों की अंडमान निकोबार के शहीदों के तीर्थस्थल की यात्रा भी करवाई जाएगी।' वैसे आपको हम यह भी बता दें कि आज ही साबरमती आश्रम में PM मोदी भी जनता को संबोधित कर रहे हैं।

आज उत्तराखंड में होगा कैबिनेट विस्तार, 11 मंत्री लेंगे शपथ

हिना खान की अदाएं कर रही है फैंस को पागल, वीडियो देख बोले फैन- मार ही डालो सबको...

जोधपुर में तेजी से बढ़ रहा जुर्म, 2 गैंगस्टरों के बीच दिनदहाड़े जमकर हुई फायरिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -