शिवराज ने कन्याओं को परोसी खीर
शिवराज ने कन्याओं को परोसी खीर
Share:

भोपाल : सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्याओं को अपने हाथों से खीर परोसी। इसके साथ ही उन्होंने और उनकी पत्नी साधना सिंह ने भी कन्याओं का पूजन किया। सोमवार को शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने आवास पर कन्याओं को भोजन के लिये आमंत्रित किया था।

इस अवसर पर शिवराज सिंह तथा उनकी पत्नी साधना सिंह ने कन्याओं का पूजन कर उनकी आरती उतारी। दोनों ने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां देवी शक्ति का स्वरूप तो होती है वह भारत का भविष्य भी है।

करीब एक घंटे से अधिक शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह कन्याओं के बीच रहे। कन्या भोज के दौरान बीजेपी के अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद थे। गौरतलब है कि नवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष ही मुख्यमंत्री द्वारा अपने निवास पर कन्याओं को भोजन कराया जाता है। सोमवार के लिये उन्होंने कन्याओं को निमंत्रित किया था।

शिवराज ने कहा- इंदौर भोपाल में जल्द दौड़ेगी मेट्रो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -