पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना: संजय राउत
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना: संजय राउत
Share:

महाराष्ट्र: शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बीते रविवार को बड़ा एलान कर डाला है। जी दरअसल उन्होंने बीते रविवार को अपने एक बयान में कहा है कि, 'पार्टी ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा लड़ने का निर्णय किया है।' जी दरअसल बीते कल यानी रविवार को संजय राउत ने कहा है कि, 'चुनाव लड़ने का यह निर्णय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा करने के बाद किया गया।' वैसे इसके अलावा संजय राउत ने एक ट्वीट भी किया है।

 

अपने इस ट्वीट में वह लिखते हैं, ‘‘एक बहुप्रतीक्षित जानकारी है। पार्टी प्रमुख श्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद शिवसेना ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। हम जल्द ही कोलकाता पहुंच रहे हैं…। जय हिंद, जय बांग्ला।’’ वैसे यह सब बताने के बावजूद संजय राउत ने यह नहीं बताया है कि, 'शिवसेना पश्चिम बंगाल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव इस साल अप्रैल-मई के महीने में होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता में है और तीनों दलों ने महा विकास आघाडी गठबंधन बना लिया है।

आज आएँगे महाराष्ट्र के 34 जिलों में ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे

काम कर रहा था मजदूर और अचानक से धस गई मिट्टी

मुंबई पोल्ट्री में हुई बर्ड फ्लू के नये मामलों की पुष्टि: केंद्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -