मुंबई पोल्ट्री में हुई बर्ड फ्लू के नये मामलों की पुष्टि: केंद्र
मुंबई पोल्ट्री में हुई बर्ड फ्लू के नये मामलों की पुष्टि: केंद्र
Share:

महाराष्ट्र: केन्द्र ने बीते रविवार को एक बयान में कहा है कि, 'महाराष्ट्र और हरियाणा में कुक्कुट पक्षियों को मारे जाने का सिलसिला अब भी जारी है।' इसके अलावा यह भी कहा गया है कि 'मुंबई के अलावा मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पोल्ट्री में बर्ड फ्लू के नये मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अब तक 11 राज्यों- छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।'

इसी के साथ केन्द्र ने राज्यों से यह भी अनुरोध किया है कि, 'वह कुक्कुट पक्षियों और इनसे संबंधित उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसलों पर पुनर्विचार करें और गैर-संक्रमित क्षेत्रों/ राज्यों से इन उत्पादों की बिक्री की अनुमति दें।' इसके अलावा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने भी एक बयान जारी किया है। इस बयान में यह भी कहा गया कि, 'केन्द्रीय कुक्कुट विकास संगठन (सीपीडीओ), मुंबई और मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में खेड़ा रोड पर कुक्कुट में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि की गई है।' इसके अलावा जारी किये गए बयान में यह भी कहा गया है कि, 'कुक्कुट में ही नहीं पन्ना, सांची, रायसेन और बालाघाट में भी कौओं, श्योपुर में कौओं और उल्लू जबकि मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में हंस और कबूतर में इस बीमारी की पुष्टि की गई है।'

वहीं बस्तर में कौए और कबूतर में, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कौए में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा उत्तराखंड़ के हरिद्वार और लैंसहाउन से भी कौओं के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। आपको हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र पशुपालन विभाग ने किसानों को पक्षियों की किसी भी असामान्य मृत्यु की रिपोर्ट करने के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू कर दी है।

कोविशील्ड टीका लगवाने के अगले दिन ही अस्पताल में एडमिट हुए 7 लोग

केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से मची अफरा- तफरी, 2 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

औरंगजेब के नाम पर महाराष्ट्र में तो एक भी शहर नहीं होना चाहिए: संजय राउत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -