तय हों श्रीराम मंदिर के निर्माण की तारीखें
तय हों श्रीराम मंदिर के निर्माण की तारीखें
Share:

मुंबई: शिवसेना द्वारा श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर तारीखों की घोषणा करने की मांग की है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय कार्य है। इसे सरकार को साफ करना चाहिए। आखिर कौन सी तारीख से राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा यह तय किया जाना जरूरी है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण प्रमुख कार्य है। यह एक राष्ट्रीय कार्य है।

इस मामले में सरकार को स्पष्ट करना होगा कि किस तारीख से श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ करना होगा। शिवसेना द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला गया है। इस दौरान शिवसेना ने सामना में प्रकाशन के माध्यम से यह भी कहा है कि भगवान श्री राम के आशीर्वाद से वे सत्ता में आए हैं। 

यह साफ किए जाने की जरूरत है। किस तारीख से अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इस बात पर विचार करना होगा। शिवसेना ने सामना में लिखा है कि भगवान श्री राम टेंट में रह रहे हैं सत्ता में जो लोग बैठे हैं उन्हें मंदिर की दुर्दशा पर शर्म आना चाहिए। शिवसेना द्वारा लिखा गया कि उत्तरप्रदेश में वर्ष 2017 में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव में श्री राम मंदिर का मसला महत्वपूण्र माना जा रहा है।

जिसके लिए अयोध्या में ईंटे भी जुटा ली गई हैं। मगर एक सवाल तो यह भी है कि 25 सालों से श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए ईंटों का आखिर क्या हुआ। संजय राउत ने इस मामले में कहा कि शांति और सहयोग से मंदिर का निर्माण होना चाहिए। मंदिर निर्माण के लिए कई लोगों ने अपना बलिदान दिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -