नगर निगम चुनाव में शिवसेना-भाजपा आमने-सामने, कांग्रेस-NCP मिला सकती हैं हाथ
नगर निगम चुनाव में शिवसेना-भाजपा आमने-सामने, कांग्रेस-NCP मिला सकती हैं हाथ
Share:

मुंबई : श‍िवसेना और भाजपा ने मुंबई नगर निगम के चुनाव में अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है. दोनों ही दलों ने कल्याण-डोंबिवली के लिए अपने अलग-अलग उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है. बता दें कि अभी महाराष्ट्र की सत्ता में श‍िवसेना और भाजपा एक-दूसरे के भागीदार हैं. एक नवंबर को कल्याण-डोंबिवली और कोल्हापुर नग‍र निगम के चुनाव में कांग्रेस और NCP हाथ मिलाने की तैयारी में है, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस, NCP के साथ गठबंधन के लिए तैयार है.

NCP की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि हमें चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए कांग्रेस की तरफ से सकारात्मक जवाब की उम्मीद है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में गुलाम अली के शो व पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी के बुक लॉन्च पर शिवसेना और भाजपा में अलगाव की स्थिती बन गई है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -