एक साल बाद होने जा रहा शिंदे कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिपद के लिए भाजपा-शिवसेना के विधायक तैयार
एक साल बाद होने जा रहा शिंदे कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिपद के लिए भाजपा-शिवसेना के विधायक तैयार
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। मंत्रियों के नामों पर चर्चा लगभग अंतिम चरण में है और जल्दी ही इस सम्बन्ध में फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि जून 2022 में ही बनी इस सरकार का पूरे एक साल बाद कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। पहले अटकलें थी कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद ही सरकार के विस्तार पर फैसला ले लिया जाएगा। 

हालाँकि, फिलहाल भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के उन विधायकों की कैबिनेट विस्तार पर नजर है, जो मंत्री का पद चाहते हैं। देवेंद्र फडणवीस के खास नेता गिरीश महाजन का कहना है कि कैबिनेट विस्तार पर बातचीत अंतिम चरण में हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी यह प्रक्रिया की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुल 10 नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। इसके साथ ही इस बात की भी पूरी संभावना है कि किसी एक महिला को भी कैबिनेट में स्थान दिया जाए। 

यह भी हो सकता है कि भाजपा और शिंदे खेमे की तरफ से एक-एक महिला मंत्री दे दी जाएं। अभी इस बात पर चर्चा है कि कौन लोग मंत्री बनेंगे और किसे कौन सा विभाग दिया जाए। एकनाथ शिंदे ही फैसला लेंगे कि शिवसेना से किसे मौका मिलेगा। गिरीश महाजन ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों का फैसला हाईकमान लेगा और किसी को भी मौका मिल सकता है। 

विधानसभा चुनाव के पूर्व कमलनाथ और शिवराज में छिड़ी जुबानी जंग

बंगाल हिंसा: राजभवन में खुले Peace Room में लगा शिकायतों का ढेर, अब गवर्नर पर भड़की TMC

DMK प्रवक्ता शिवजी ने खुशबु सुन्दर को 'पुराना ढोल' कहा, पार्टी ने किया बाहर, हुए गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -