शीला दीक्षित ने माकन पर मढ़े आरोप, पार्टी की हार के बाद चला अंर्तकलह का दौर!
शीला दीक्षित ने माकन पर मढ़े आरोप, पार्टी की हार के बाद चला अंर्तकलह का दौर!
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में संपन्न हुए एमसीडी इलेक्शन के रूझान सामने आने के बाद यह तय हो गया है कि भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। ऐसे में तीनों एमसीडी में भाजपा जीत की ओर अग्रसर हुई है। ऐसे में नेताओं द्वारा बयानबाजियां भी की जाने लगी हैं। एक ओर जहां दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है तो दूसरी ओर दिल्ली राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने हार के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर आरोप मढ़ दिए हैं।

उन्होंने कहा कि हार के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय माकन ही जवाबदार हैं। इस तरह से पार्टी में अंर्तकलह की बात सामने आई है। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का कहना था कि हार को लेकर समीक्षा की जाएगी। उनका कहना था कि बेहतर परिणामो के लिए चुनाव लड़ा जा रहा था।

भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर कांग्रेस नेता शीला दीक्षित द्वारा कहा गया कि हमने दिल्ली राज्य में एक बेहतर सरकार दी थी। यह बात अलग है कि इस बार हमारी हार हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रवैया जनता जान चुकी है। दूसरी ओर संदीप दीक्षित ने कहा कि हार की जिम्मेदारी तो अजय माकन की बनती है लेकिन यह सब वे खुद कैसे तय कर सकते हैं। अजय माकन वर्षभर तक पद ग्रहण नहीं करेंगे यह बात वे तय ही नहीं कर सकते हैं यह सब तो पार्टी को ही तय करना है।

MCD चुनाव : हार के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा

MCD चुनाव : भाजपा में खुशी की लहर, हर्षवर्धन ने कहा : जीत के हीरो PM मोदी

MCD चुनाव : प्रचंड जीत की तरफ बीजेपी, AAP ने EVM पर फोड़ा हार का ठीकरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -