कांग्रेस के विरोध में उतरे शीला दीक्षित के बेटे
कांग्रेस के विरोध में उतरे शीला दीक्षित के बेटे
Share:

नई दिल्ली : शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कांग्रेस का विरोध करते हुए एक ब्लाॅग लिखकर यह बताया कि कांग्रेस में उन्हें कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। न ही उन्हें पसंद किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि वे विरोधी स्वभाव के हैं। ऐसे में वे कांग्रेस में नहीं बने रह सकते हैं। दरअसल वे पार्टी में अपने कद को लेकर परेशान थे।

उनका मानना है कि कांग्रेस में रहकर उनका कोई अधिक अस्तित्व नहीं है लेकिन वे किस पार्टी में जाऐंगे। यदि वे आम आदमी पार्टी में जाते हैं तो वहां पर शीला दीक्षित पर गलत आरोप लगाने वालों की भरमार है। दूसरी ओर वे भाजपा की ओर देखते हैं तो भाजपा केवल एक व्यक्ति को महत्व देती है लेकिन वे तो लोकतंत्र की बात करते हैं।

हालांकि उन्होंने स्पष्टतौर पर पार्टी बदलने की बात नहीं की मगर उन्होंने कांग्रेस में खुद को महत्व न मिलने को लेकर विरोध जरूर किया। गौरतलब है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश चुनाव में सीएम कैंडिडेट चुना था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -